बीते 24 घंटे में केरल में आए दस हजार से कम नए मामले, जानिए देश के और किन राज्यों में आ रहे अधिक केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में पहली बार 111 दिनों बाद सबसे कम 374 मौतें हुई हैं। 117 दिनों बाद सक्रिय मामले भी घटकर 406130 रह गए हैं।
जेएनएन, नई दिल्ली। केरल और पूर्वोत्तर को छोड़ दें तो कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पूरे देश में स्थिति सामान्य हो रही है। केरल में भी नए मामले 10 हजार से नीचे आ गए हैं। पूर्वोत्तर में असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में ज्यादा मामले आ रहे हैं। हालांकि, उन राज्यों में भी हालात बेकाबू नहीं हुए हैं। पूरे देश की बात करें तो 125 दिनों बाद 30 हजार नए केस मिले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में पहली बार 111 दिनों बाद सबसे कम 374 मौतें हुई हैं। 117 दिनों बाद सक्रिय मामले भी घटकर 4,06,130 रह गए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में 15,535 की कमी आई है।
गुजरात में बीएसएफ के 52 जवान संक्रमित
गुजरात में दो हफ्ते के दौरान सीमा सुरक्षा बल के 52 जवानों को संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बनासकांठा जिले के पालनपुर स्थित बटालियन के 433 में से 52 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। ये सभी बिना लक्षण वाले मरीज हैं और इन्हें एक सरकारी हास्टल में बनाए गए क्वारंटाइनट सेंटर में रखा गया है।
अब तक वैक्सीन की 41 करोड़ 18 लाख डोज दी गईं
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 41.18 करोड़ डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। केंद्र ने टीकाकरण के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कुल 42.15 करोड़ डोज उपलब्ध कराए हैं। इनमें से अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 2.11 करोड़ डोज बची हुई हैं। जल्द ही इन्हें 71.40 लाख डोज और मुहैया करा दी जाएंगी।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 30,093
कुल सक्रिय मामले 4,06,130
24 घंटे में टीकाकरण 52.56 लाख
कुल टीकाकरण 41.18 करोड़
मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 30,093
कुल मामले 3,11,74,322
सक्रिय मामले 4,06,130
मौतें (24 घंटे में) 374
कुल मौतें 4,14,482
ठीक होने की दर 97.37 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.68 फीसद
सा. पाजिटिविटी दर 2.06 फीसद
जांचें (सोमवार) 17,92,336
कुल जांचें (सोमवार) 44,73,41,133
मंगलवार शाम छह बजे तक किस राज्य में कितने टीके
उत्तर प्रदेश 4.70 लाख
गुजरात 3.95 लाख
महाराष्ट्र 1.83 लाख
बिहार 1.18 लाख
छत्तीसगढ़ 1.16 लाख
हरियाणा 0.82 लाख
हिमाचल 0.74 लाख
राजस्थान 0.72 लाख
दिल्ली 0.71 लाख
उत्तराखंड 0.70 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.44 लाख