Move to Jagran APP

देश में चार दिन बाद एक दिन में चार लाख से कम नए मामले, 3,747 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में एक महीने बाद एक दिन में 50000 से कम मिले मरीज

आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 1865428 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ 22 लाख 75 हजार 471 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। संक्रमण की औसत राष्ट्रीय दर करीब साढ़े सात फीसद है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 06:40 AM (IST)
देश में चार दिन बाद एक दिन में चार लाख से कम नए मामले, 3,747 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में एक महीने बाद एक दिन में 50000 से कम मिले मरीज
दो दिन बाद मौतों का आंकड़ा भी चार हजार से नीचे आया, 3.53 लाख लोग उबरे।

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में चार दिनों बाद पहली बार एक दिन में चार लाख से कम नए मामले मिले हैं और दैनिक मौतों का आंकड़ा भी चार हजार से कम रहा हुआ है। नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की बीच का फासला भी तेजी से कम हो रहा है। जहां पहले इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में एक महीने से ज्यादा समय के बाद 50 हजार से कम मरीज मिले हैं और मरने वालों की संख्या भी घटी है।

loksabha election banner

देश में एक दिन में 3,66,317 कोरोना के नए मामले मिले, 3,747 मरीजों की मौत

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से रविवार देर रात तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,66,317 नए मामले मिले हैं। पिछले चार दिनों से रोज चार लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे। इस दौरान 3,747 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों से चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही थीं। 3,53,580 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 26 लाख 62 हजार को पार कर गया है। इनमें से अब तक एक करोड़ 86 लाख 65 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,46,146 मरीजों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 37,41,368 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में पांच अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में 48,401 नए मरीज, 572 लोगों की मौत

इस दौरान महाराष्ट्र में 48,401 नए मरीज पाए गए हैं और 572 लोगों की मौत हुई है। पांच अप्रैल के बाद पहली बार महाराष्ट्र में 50 हजार से कम मामले मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में रोजाना आठ सौ से ज्यादा मौतें हो रही थी, वह भी कम हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल समेत अन्य कई राज्यों में दैनिक मामलों में कमी आई है, लेकिन कर्नाटक में हालात नहीं सुधर रहे। यहां 47,930 नए केस मिले हैं और 490 मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश में 294, दिल्ली में 273, तमिलनाडु में 236, पंजाब में 191, छत्तीसगढ़ में 189, राजस्थान में 159 और हरियाणा में 151 और मरीजों की जान गई है।

शनिवार को 18.65 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 18,65,428 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ 22 लाख 75 हजार 471 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। संक्रमण की औसत राष्ट्रीय दर करीब साढ़े सात फीसद है।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य :

राज्य                  नए मामले          कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र              48,401             51.01

कर्नाटक             47,930            19.34

केरल                35,801             19.02

तमिलनाडु          28,897            13.80

उत्तर प्रदेश        23,175             15.03

आंध्र प्रदेश        22,164             12.87

बंगाल              19,441               9.93

राजस्थान         17,921               7.56

हरियाणा         13,548               6.15

दिल्ली            13,336             13.23

प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत (15,864) से ज्यादा मामलों वाले राज्य

1- जम्मू-कश्मीर           15,210

2- अंडमान निकोबार    15,133

3- पंजाब                    14,089

4- दादरा नगर हवेली   13,961

5- सिक्किम               13,692

6- अरुणाचल प्रदेश    12,609

7- तेलंगाना               12,377

8- मणिपुर                11,105

9- ओडिशा               11,054

10- गुजरात              10,302

11- बंगाल                  9,580

12- त्रिपुरा                 8,923

13- राजस्थान            8,895

14- असम                7,957

15- मध्य प्रदेश         7,605

16- झारखंड            7,153

17- नगालैंड            6,925

18- उत्तर प्रदेश       6,111

19- मिजोरम           5,957

20- मेघायल          5,622

21- बिहार           4,545

प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत (15,864) से ज्यादा संक्रमित वाले 15 राज्य

1- हिमाचल प्रदेश       16,493

2- तमिलनाडु             17,009

3- उत्तराखंड             20,442

4- हरियाणा              20,836

5- आंध्र प्रदेश           23,104

6- कर्नाटक             27,217

7- छत्तीसगढ़           28,201

8- महाराष्ट्र              40,576

9- चंडीगढ़              41,815

10- पुडुचेरी            48,370

11- लक्षद्वीप           48,588

12- केरल              51,117

13- लद्दाख            51,979

14- दिल्ली            69,097

15- गोवा             70,898

मई से संक्रमण दर में वृद्धि

दिनांक   संक्रमण दर (प्रतिशत में)

1-        6.65

2-        6.74

3-       6.83

4-       6.92

5-       7.01

6-      7.10

7-      7.20

8-     7.29

9-     7.50


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.