Move to Jagran APP

ठाणे के इस मॉल में घुमते दिखा तेंदुआ, जानें फिर क्या हुआ

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कोरम मॉल में एक तेंदुआ घुमते हुए देखा गया। इससे मॉल में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फायर विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:02 PM (IST)
ठाणे के इस मॉल में घुमते दिखा तेंदुआ, जानें फिर क्या हुआ
ठाणे के इस मॉल में घुमते दिखा तेंदुआ, जानें फिर क्या हुआ

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कोरम मॉल में एक तेंदुआ घुमते हुए देखा गया। इसके बाद मॉल में हड़कंप मच गया है। तेंदुए के दिखाई देने के बाद वन विभाग की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को घूमते देखने के बाद कर्मचारी ने सभी को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे तेंदुए को यहां घूमते देखा गया। फिलहाल फायर विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है। तेंदुए की तलाश जारी है।'

सीसीटीवी फूटेज में तेंदुआ साफ-साफ सीढ़ी चढ़कर मॉल में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखने में काफी बड़ा है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए की तलाश में जुटे हुए है। फुटेज के आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि तेंदुआ मॉल से होकर नजदीक ही स्थित सत्कार होटल के पार्किंग में पहुंच गया है।

वीडियो में तेंदुए को पार्किंग में घूमते दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम वहां तेंदुए की तलाशी में जुटी है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास से बड़ी संख्या में लोग होटल और मॉल के बाहर तेंदुए को देखने की उत्सुकता में खड़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.