Move to Jagran APP

VIDEO:गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद

हालाकि तेंदुआ कितने बजे सचिवालय से बाहर निकला और वह कहां है इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं की गई है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:26 PM (IST)
VIDEO:गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद
VIDEO:गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद

अहमदाबाद(जेएनएन)। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित सचिवालय में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने सोमवार दोपहर बाद पकड़ लिया है। राजभवन के पास पुनित वन में एक नाले में तेंदुआ फंस गया था, वन विभाग को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उसका रेस्क्यू किया गया। वन विभाग ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे बंद कर इंद्रोणा प्राणी संग्रहालय ले जाया गया है।

loksabha election banner

सचिवालय परिसर में सोमवार तड़के तेंदुआ के घुसने से हड़कंप मच गया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन और पुलिस विभाग के 300 से 350 कर्मचारी सर्च अभियान में जुटे थे। विधानसभा और सचिवालय में जगह-जगह पिंजरे रखकर तेंदुए को खोजा गया।

यहां लगे 130 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसमें तेंदुआ बाहर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने तेंदुए की दशहत के चलते कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी लेकिन बाद कर्मचारियों को विधानसभा और सचिवालय में जाने की मंजूरी दे दी गयी ।

जानकारी के अनुसार यहां विधानसभा से सचिवालय की बिल्डिंग लगी हुई है। इस परिसर में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित कुल 14 कार्यालय हैं। यहीं कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल का आवास भी है। यहां पर गिनरी, मोर और कुत्तों की संख्या ज्यादा है। रात तकरीबन 1.53 बजे तेंदुआ च रोड सर्कल से सचिवालय के गेट नंबर सात से अंदर घुस गया था। सात नंबर गेट पर लगे सीसीटीवी में देखा गया। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अपने आला अधिकारियों इसकी जानकारी दी। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस कर्मचारी हथियारों से लैस यहां परिसर के चारों तरफ घेरा डाल दिया था।

देखें वीडियोः-

सोमवार को हफ्ते का पहला दिन होने की वजह से सचिवालय में आम तौर पर काफी गहमागहमी होती है मगर तेंदुए के भय की वजह से आज यहां कामकाज ठप रहा। समझा जा रहा है कि यह तेंदुआ पास के इंद्रोजा जंगलों से निकलकर यहां भोजन की तलाश में आया था।

सुरक्षा की दृष्टि से यह इलाका बेहद गंभीर माना जाता है। इस घटना के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.