Move to Jagran APP

एशिया के सबसे बड़े एयर शो ' एयरो इंडिया' का बेंगलुरु में आज से होगा आगाज

एयरो इंडिया के इस शो में लोगो की निगाहें भारत में बने तेजस विमान पर भी रहेगी, जो एक मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है। इस बार देश का विंटेज एयरक्राफ्ट डकोटा भी उड़ान भरेगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 12:26 AM (IST)
एशिया के सबसे बड़े एयर शो ' एयरो इंडिया' का बेंगलुरु में आज से होगा आगाज
एशिया के सबसे बड़े एयर शो ' एयरो इंडिया' का बेंगलुरु में आज से होगा आगाज

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। रनवे टू बिलियन ऑपट्यूनिटीज थीम पर आयोजित एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी में शुमार 'एयरो इंडिया' दुनिया के 100 से भी अधिक देशों के स्वागत के लिए अब तैयार है। एयरो इंडिया का आयोजन बेंगलुरु में होने जा रहा है। 20-24 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा।

loksabha election banner

एयरो इंडिया 2019 का 12वां संस्करण 20-24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका में

दुनिया भर से 'एयरो इंडिया' में पहुंचे दर्शकों को लुभाने के लिए वायुसेना ने भव्य एयर शो का आयोजन भी किया है। प्रदर्शनी में विमानन क्षेत्र के बड़े निवेशक और वैश्विक नेताओं के साथ दुनिया के कई थिंक टैंक कार्यक्रम में शिरकत करते नजर आएंगे।

'एयरो इंडिया' विमानन क्षेत्र में हो रही प्रगति और नए विचारों को दुनिया से साझा करने के लिए बड़ा मंच है। जिसमें भारत का मकसद मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार की प्रदर्शनी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) भी बड़े पैमाने पर हिस्सा ले रहा है और करीब 250 प्रणालियों, तकनीकों, क्रियाशील नमूनों और हाल में किये गए नवाचार का प्रदर्शन करेगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार प्रदर्शनी में अंतरिक्ष और वैमानिकी से जुड़े डीआरडीओ के विभिन्न प्रौद्योगिकी समूहों के तहत 24 से अधिक प्रयोगशालाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी और उपलब्धियां गिनाएंगी। इसमें भाग लेने वाले समूहों में वैमानिक प्रणाली, मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली शामिल हैं।

भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा बाजार हैं, ऐसे में दुनिया भर की हथियार बनाने वाली कंपनियों की नजर हर साल भारत में आयोजित होने वाले 'एयरो इंडिया' पर रहती है, इसी के चलते अमेरिका की बोइंग तो वहीं फ्रांस की राफेल जैसी बड़ी कंपनिया भी इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची है।

रक्षा उपकरणों का बाजार होने के साथ ही एयरो इंडिया युद्धक विमान के हवाई करतब के लिए मशहूर है। इस एयरो इंडिया एयर शो के दौरान देश विदेश के अत्याधुनिक जंगी विमान आसमान से गर्जना कर अपनी हवाई ताकत का परिचय देंगे, तो वहीं एयरोबैटिक टीमों के हैरतअंगेज कारनामें दर्शकों का मन मोह लेंगे।

एयरो इंडिया के इस शो में लोगो की निगाहें भारत में बने तेजस विमान पर भी रहेगी, जो एक मल्टीरोल एयरक्राफ्ट हैं साथ ही भारत में बने रुस्तम-2 के लिए भी यह शो बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस बार देश का विंटेज एयरक्राफ्ट डकोटा भी उड़ान भरेगा, वही सारंग और सूर्यकिरण हैरतअंगेज कारनामें दिखाते नजर आएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.