Move to Jagran APP

लक्षद्वीप ने जापान को टुना मछली का निर्यात शुरू किया, प्रतिदिन 5 टन टोक्यो भेजने की तैयारी

केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इसके निर्यात के लिए निजी क्षेत्र से हाथ मिलाया है। लक्षद्वीप के जिलाधिकारी एस असकर अली ने बताया कि हम जापान को टुना मछली का निर्यात बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने इसको लेकर बयान दर्ज किया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 07:36 AM (IST)
लक्षद्वीप ने जापान को टुना मछली का निर्यात शुरू किया, प्रतिदिन 5 टन टोक्यो भेजने की तैयारी
लक्षद्वीप से जापान को टुना मछली का निर्यात शुरू।(फोटो: दैनिक जागरण)

तिरुअनंतपुरम, आइएएनएस। लक्षद्वीप प्रशासन ने बेंगलुरु के रास्ते अपने यहां की प्रमुख टुना मछली का जापान को निर्यात शुरू कर दिया है। टुना मछली की पहली खेप शनिवार को अगति हवाई अड्डे से बेंगलुरु लाई गई। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इसके निर्यात के लिए निजी क्षेत्र से हाथ मिलाया है। लक्षद्वीप के जिलाधिकारी एस असकर अली ने बताया कि हम जापान को टुना मछली का निर्यात बढ़ाना चाहते हैं। प्रशासन बेंगलुरु के रास्ते प्रतिदिन पांच टन टुना मछली टोक्यो भेजना चाहता है। वापसी में यह चार्टर्ड विमान बेंगलुरु से तमाम जरूरी चीजें लक्षद्वीप लाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में 7,197 रजिस्टर्ड मछुआरे हैं। ये मछुआरे मछली मारने के लिए 2,158 मोटरयुक्त नौका का इस्तेमाल करते हैं। केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के एक अध्ययन में कहा गया है कि लक्षद्वीप के पास हर महीने एक लाख टन टुना मछली के निर्यात की संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.