Move to Jagran APP

ठंड का कहर: लेह में तापमान -13.3 डिग्री, श्रीनगर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। हिमाचल शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से भी ठंडा रहा।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 08:28 AM (IST)
ठंड का कहर: लेह में तापमान -13.3 डिग्री, श्रीनगर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
ठंड का कहर: लेह में तापमान -13.3 डिग्री, श्रीनगर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली, जेएनएन। देश के पहाड़ी राज्य ठंड से कांप रहे हैं। ठंड और तापमान से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के केलंग में तापमान माइनस 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं श्रीनगर में ठंड का दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से करीब आठ डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। हिमाचल शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से भी ठंडा रहा। हिमाचल की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं जम्म-कश्मीर में पूरी वादी ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में रात के समय ठंड नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। शुक्रवार को ठंड ने दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पूर्व 28 नवंबर 2007 को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

माइनस 12 डिग्री में आठ घंटे फंसे रहे 110 लोग
हिमाचल के लाहुल के ग्राफू से निकलकर करीब 30 वाहन रोहतांग से सटे राहनीनाला में फंस गए। इससे इन वाहनों में सवार करीब 110 लोगों को बर्फीली हवाओं के बीच रात तीन बजे तक परेशान होना पड़ा। लोगों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। रेस्क्यू टीम ने बीआरओ की मदद से रात करीब तीन बजे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर मढ़ी पहुंचाया। ये लोग राहनीनाला में माइनस 12 डिग्री तापमान में करीब आठ घंटे तक फंसे रहे। भूख और प्यास से कई लोगों की तबियत भी खराब हो गई। बाहर तेज बर्फीली हवा चलने के कारण यात्रियों का वाहन से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बर्फ में एक ट्रक स्किड होकर सड़क के बीच में फंस गया, जिस कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। हड्डी कंपा देने वाली ठंड के बीच बीआरओ ने ट्रक हटाने व मार्ग को बहाल करने का प्रयास जारी रखा।

यह भी पढ़ें: पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से मैदान क्षेत्रों में ठिठुरन ने दी दस्तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.