Move to Jagran APP

पछुआ हवाओं ने रोका मानसून का रास्ता, जानिए दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत इन राज्यों में कब होगी मानसून की बारिश

Monsoon 2021 Updates मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 167 फीसद बिहार में 136 फीसद झारखंड में 73 फीसद और बंगाल में 29 फीसद सामान्य से अधिक बरसात हुई है। हालांकि ओडिशा में जून के तीसरे सप्ताह में जबर्दस्त बरसात हुई है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 11:19 PM (IST)
पछुआ हवाओं ने रोका मानसून का रास्ता, जानिए दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत इन राज्यों में कब होगी मानसून की बारिश
पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी हिस्से में मानसून की गति धीमी रहेगी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मानसून की बेरुखी अब भारी पड़ने लगी है। हवा में नमी और गरमी से बढ़ी उमस ने जहां लोगों को पसीने से तर-बतर कर रखा है, वहीं मानसून की बारिश पर निर्भर खरीफ खेती भी प्रभावित होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं ने मानसून का रास्ता रोक लिया है, जिससे बादलों की रफ्तार थमी है। इन क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने में अभी एक सप्ताह का समय और लग सकता है। देश के पूर्वी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी हिस्से में भी मानसून की रफ्तार थमी रहेगी। दक्षिण व पश्चिमी राज्यों में भी मानसून की बारिश जुलाई के पहले सप्ताह के बाद ही गति पकड़ेगी।

prime article banner

चालू सीजन में दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से पहले ही देश के 80 फीसद हिस्सों में जमकर बरस गया है। हालांकि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्रों में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से पूर्वी राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जो अब भी हो रही है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल व ओडिशा में जबर्दस्त बारिश हुई है।

ओडिशा में जून के तीसरे सप्ताह में जबर्दस्त बरसात

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में 167 फीसद, बिहार में 136 फीसद, झारखंड में 73 फीसद और बंगाल में 29 फीसद सामान्य से अधिक बरसात हुई है। हालांकि ओडिशा में जून के तीसरे सप्ताह में जबर्दस्त बरसात हुई, जिससे यहां केवल एक फीसद अधिक बारिश हुई है।

मानसून की बारिश आने में कम से कम एक सप्ताह का समय

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय कारकों की वजह से दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ अंधड़ चल सकता है। बादलों में चमक, गर्जना और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। लेकिन मानसून की बारिश आने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। हालांकि हिमालय से लगे राज्यों के साथ उत्तर बिहार, उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाके, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक और दो जुलाई को मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यहां की प्रमुख नदियों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Commuters Alert: जल्द मिल सकती है यात्रियों को ये बड़ी सुविधा, DMRC ने लिखा लेटर, आप भी जानें

ये भी पढ़ें- लालकिला उपद्रव मामले में आरोपित लक्खा सिधाना के बारे में ताजा जानकारी, कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पुलिस से कहा अपना जवाब करें दाखिल

ये भी पढ़ें- नीरज बवाना भाई का साथी बोल रहा हूं, नाम तो सुना ही होगा, दो करोड़ की व्यवस्था कर लो जल्दी, वरना...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.