केरल में पुलिस चौकी पर बम फेंकने के आरोप में RSS कार्यकर्ता गिरफ्तार
आरएसएस के कार्यकर्ता प्रबेश को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 21 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस चौकी पर बम फेंकने के आरोप हुई।
तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता प्रबेश को केरल पुलिस ने 21 जनवरी को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी कन्नूर में आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस चौकी पर बम फेंकने के आरोप में हुई है। उसे तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से गिरफ्तार किया गया। यह घटना 16 जनवरी की है।
पुलिस के अनुसार, प्रबेश ने कथित रूप से आरएसएस कार्यालय काठिरुर मनोज स्मृति केंद्रम के सामने पुलिस चौकी की ओर स्टील बम फेंका। उसकी पहचान सीसीटीवी विजुअल्स से हुई थी। हमले के बाद, वह कोयंबटूर भाग गया। पुलिस ने कहा कि वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी था।
पिछले छह दिनों से था फरार, दहशत और अशांति पैदा करने की कोशिश
केरल पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले छह दिनों से फरार था। कोयंबटूर से पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर उसे गिराफ्तार किया गया। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि आरोपी इलाके में दहशत और अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा था। थालास्सेरी अदालत ने घटना के संबंध में उस व्यक्ति को रिमांड पर लिया है।
कन्नूर राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र
बता दें कि कन्नूर राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है, जहां राजनीतिक दलों के बीच टकराव आम है। पुलिस ने कुछ महीने पहले आरएसएस कार्यालय के पास पुलिस चौकी शुरू की थी। सीपीआइ (एम) और आरएसएस के बीच कई झड़पें हुई हैं, जिससे दोनों पक्षों के लोगों की मौत हुई है।
2016 में आरएसएस के कार्यकर्ता ए. मनोज की हत्या
2016 में, आरएसएस के कार्यकर्ता ए. मनोज की कथिरूर में हत्या कर दी गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। मृत्यु के तीन साल बाद, सीबीआइ ने कोच्चि में विशेष अदालत में कन्नूर के जिला सचिव पी. जयराजन सहित छह सीपीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम पर एक पूरक आरोप पत्र दायर किया। यह संभवत: पहली बार था जब केरल में एक राजनीतिक नेता के खिलाफ आरोप-पत्र दिया गया था। यह हादसा सुबह 11 बजे के आसपास उकास मोट्टा में हुआ जब मनोज अपने घर से एक ओमनी वैन में यात्रा कर रह था।
यह भी पढ़ें: ट्रैवल एजेंट से धोखाधड़ी के आरोप में अजहरुद्दीन पर FIR, पूर्व क्रिकेटर ने मामले को झूठा बताया
यह भी पढ़ें: Bhima Koregaon Case : महाराष्ट्र के गृह मंत्री की भीमा कोरेगांव मामले की समीक्षा पर बैठक जारी