Move to Jagran APP

Kerala Nun Case: बिशप फ्रेंको मुलक्कल की बढ़ी जमानत, पेशी से पहले चर्च में की थी प्रर्थाना

केरल की एक नन से दुष्कर्म करने के मामले के अभियुक्त बिशप फ्रेंको मुलक्कल की जमानत तारीख बढ़ गई है। पेशी से पहले उन्होंने चर्च में प्रथार्ना की थी।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 12:00 PM (IST)
Kerala Nun Case: बिशप फ्रेंको मुलक्कल की बढ़ी जमानत, पेशी से पहले चर्च में की थी प्रर्थाना
Kerala Nun Case: बिशप फ्रेंको मुलक्कल की बढ़ी जमानत, पेशी से पहले चर्च में की थी प्रर्थाना

तिरुवनंतपुरम, एनएनआइ। केरल की एक नन से दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त बिशप फ्रेंको मुलक्कल की आज कोर्ट में पेशी है। कोर्ट ने उनकी जमानत की तारीख बढ़ा दी है। फिलहाल ये मामला 6 जनवरी, 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि अपनी पेशी से पहले फ्रेंको ने कोट्टयाम के एंटनी चर्च में प्रर्थाना की थी।  फ्रेंको पर आरोप है कि उन्होंने केरल चर्च की एक नन के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

इसके बाद उनके खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। इसके बाद इस केस से संबंधित जरुरी जांच भी की गई। जांच के आधार पर बिशप फ्रेंको के खिलाफ केस दर्ज हुआ। यही नहीं चर्च में रहने वाली दूसरी ननों ने उनके खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया। एन नन के मुताबिक, कई ननों का ट्रांसफर भी किया गया था। इसके साथ ही मुलक्कल पर आरोप है कि उन्होंने इस केस के सबूत हटाने की कोशिश की है। इसके लिए दूसरी ननों ने कई सामाजिक संस्थानों में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

जालंधर के पूर्व डायोसिस बिशप मुलक्कल पर साल 2014 और 2016 के दौरान केरल की नन के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। इन आरोपों के चलते बिशप को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल उन्हें 16 अक्टूबर 2018 को जमानत मिल गई थी, लेकिन उनके खिलाफ अभी केस बंद नहीं हुआ है। इस पूरे मामले पर पहले भी उनकी कई बार पेशी हो चुकी है।  बिशप अपने बचाव में कह चुके हैं उन्होंने इस प्रकार का कोई भी कार्य नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक अगर आरोपी बिशप फ्रेंको के खिलाफ आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.