Move to Jagran APP

Violence in Karnataka: कर्नाटक के केरूर में 2 समुदायों के बीच हिंसा, आगजनी के बाद धारा 144 लागू; स्कूल-कालेजों में छुट्टी घोषित

Kerur Violence दो समूहों के बीच तीखी बहस के बाद तीन लोगों में मारपीट हो गई जिसमें वे घायल हो गए। इसके कारण बागलकोट में दो समुदायों में हिंसा शुरू हो गई। हिंसा के चलते पुलिस ने केरूर में 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक धारा 144 लगा दी है।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:19 PM (IST)
Violence in Karnataka: कर्नाटक के केरूर में 2 समुदायों के बीच हिंसा, आगजनी के बाद धारा 144 लागू; स्कूल-कालेजों में छुट्टी घोषित
कर्नाटक के केरूर में दो समुदायों में हुई हिंसा।

बेंगलुरू। कर्नाटक के केरूर में दो समुदायों के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। दो समूहों के बीच तीखी बहस के बाद तीन लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें वे घायल हो गए। इसके कारण बागलकोट में दो समुदायों में हिंसा शुरू हो गई। इस हिंसा में कई दुकानों में आग लगा दी गई और कई रेहड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है।

loksabha election banner

केरूर में लगाई गई धारा 144

बागलकोट के डीसी पी सुनीलकुमार ने बताया कि अब हालात सामान्य है। उन्होंने बताया कि इस घटना में हिंदू जागरण वेदिके के कार्यकर्ता शामिल थे। केरूर में 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

केरूर के स्कूलों और कालेजों में छुट्टी घोषित

बता दें कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बदमाशों का एक समूह बाजार में घुस गया और गाड़ियों में आग लगा दी और बाइकों में तोड़फोड़ की। वहीं हिंसा के चलते केरूर में स्कूलों और कालेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।

सीएम बोम्मई ने बताई हिंसा की वजह

कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने इस हिंसा को व्यक्तिगत कारणों से हुई घटना बताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएम ने बताया कि हमने दोनों समुदायों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.