Move to Jagran APP

कोरोना वायरस और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर्नाटक: राजस्व मंत्री

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोका ने कहा है कि राज्य COVID-19 और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:56 AM (IST)
कोरोना वायरस और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर्नाटक: राजस्व मंत्री
कोरोना वायरस और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर्नाटक: राजस्व मंत्री

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोका ने कहा है कि राज्य COVID-19 और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि आज मैंने आपदा प्रबंधन, पुलिस, कृषि विभागों के अधिकारियों के साथ आवास पर बैठक की। सरकार कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

loksabha election banner

उन्होंने आगे कहा कि मंत्री ने कहा कि एहतियाती कदम उठाने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। मैंने बचाव कार्यों के लिए उपकरण खरीदने के लिए अग्निशमन विभाग को 20 करोड़ रुपये मंजूर किए। मैंने पहले ही छह जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा कर दी है। कल, मैं बचाव कार्यों का आकलन करने के लिए कोडागु, चिकमगलूर का दौरा करूंगा। एनडीआरएफ के पास बचाव कार्यों के लिए टीमें हैं।

हम सभी बांधों की निगरानी कर रहे हैं। पिछली बार बांधों के कारण हमें अधिक बाढ़ आई थी। मैंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि 70 प्रतिशत पानी बांधों में भरा जाए। शेष पानी नहरों में भेजा जाए। हम नौ जिलों में अधिक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि देश के की हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लगातार और तेज बारिश के चलते केरल में भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। वहीं बाकी राज्यों की तरह कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के मलनाड, तटीय और उत्तर आंतरिक क्षेत्रों में कई स्थान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Kerala Weather Update: केरल में भारी बारिश से भूस्खलन, अब तक 14 की मौत; रात में भी चलेगा बचाव अभियान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.