Move to Jagran APP

Karnataka Lockdown: येदियुरप्पा बोले- कोरोना कर्फ्यू नहीं हुआ सफल, 10 से 24 मई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

राज्य में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं कोरोना कर्फ्यू सफल नहीं रहा इसलिए 10 मई को सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। सभी होटल पब और बार बंद रहेंगे।

By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 08:19 PM (IST)
Karnataka Lockdown: येदियुरप्पा बोले- कोरोना कर्फ्यू नहीं हुआ सफल, 10 से 24 मई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
Karnataka Lockdown: येदियुरप्पा बोले- कोरोना कर्फ्यू नहीं हुआ सफल, 10 से 24 मई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

बैंगलोर, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं, बढ़ती महामारी को देखते हुए देश में पूर्ण लॉकडाउन की भी मांग काफी समय से उठ रही है। हालांकि, केंद्र द्वारा अपने अपने राज्यों में स्थिति के हिसाब से पूर्ण लॉकडाउन लगाने के अधिकार सभी मुख्यमंत्रियों को दिए गए हैं। देखा जाए तो ज्यादातर राज्यों में कई दिनों की पूर्ण बंदी भी लागू की जा चुकी है। इसी क्रम में अब कर्नाटक ने भी राज्य में दो हफ्तों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। 

loksabha election banner

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'राज्य में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं, कोरोना कर्फ्यू सफल नहीं रहा इसलिए 10 मई को सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। भोजनालय और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खोली जा सकती हैं।'

येदियुरप्पा ने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति रोड पर नहीं निकलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम बोले, 'लॉकडाउन में सुबह 10 बजे के बाद एक भी व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी, मैंने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का सुझाव दिया है। हमने मौत के मामलों और बढ़ती मामलों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है।'

वहीं, सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'प्रवासी मजदूरों को राज्य छोड़कर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं अनुरोध करता है कि यह लॉकडाउन अस्थायी निर्णय है, सभी यहीं रहें।'

इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने राज्य के निजी अस्पतालों और लैब में सीटी-स्कैन और डिजिटल एक्स-रे के दाम क्रमश: 1,500 रुपये और 250 रुपये तय करने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कोरोना का पता लगाने के लिए सीटी-स्कैन और एक्स-रे इन दिनों काफी जरूरी होता जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.