कर्नाटक: धारवाड़ में दो दिन तक बंद रहेगा सूचना और जनसंपर्क विभाग, एक कर्मचारी का टेस्ट निकला था पॉजिटिव
कर्नाटक के धारवाड़ में अगले दो दिन तक सूचना और जनसंपर्क विभाग का कार्यालय बंद रहेगा। दफ्तर में शनिवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला किया गया है।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के धारवाड़ में अगले दो दिन तक सूचना और जनसंपर्क विभाग का कार्यालय बंद रहेगा। दफ्तर में शनिवार को एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय दो दिनों तक बंद रहेगा, और कोरोनो वायरस के खिलाफ एहतियाती उपाय के रूप में कार्यालय में स्वच्छता कार्य किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में सक्रिय COVID-19 मामले 79,773 हैं। जबकि 89,238 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में मरने वालों की संख्या 3,091 पहुंच गई है।
देश में चौथे नंबर पर संक्रमित राज्य कर्नाटक
बता दें कर्नाटक देश में चौथे नंबर पर संक्रमित राज्य है। महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 90 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 17 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद दूसरे नंबर तमिलनाडु सबसे ज्यादा संक्रमति राज्य है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 लाख 85 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मौत का आंकड़ा 4,690 तक पहुंच गया है।
तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। यहां पर 1 हजार 842 लोगों की मौत के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। इसके बाद चौथे नंबर कर्नाटक है। कर्नाटक के बाद देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 42 हजार के पार पहुंच गया है वहीं 4,082 मौत का आंकड़ा पहुंच गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बेस्ट बंगाल और तेलंगाना सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।
देश में 20 लाख के पार मामले
बता दें कि पूरी दुनिया में भारत तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। देश में 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जिस तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है उसी तेजी से कोरोना का परीक्षण भी हो रहा है।