कर्नाटक में बनेगी 125 फीट ऊंची मां कावेरी की प्रतिमा, 1200 करोड़ रुपये होंगे खर्च
एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार मंड्या जिले में कृष्णा राजा सागर जलाशय में 125 फीट की मां कावेरी मूर्ति बनाने की योजना बना रही है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 02:42 PM (IST)
बेंगलुरु(एएनआइ)। कर्नाटक सरकार ने कहा कि उसने मां कावेरी (नदी) की 125 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। कर्नाटक सरकार के मंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार मंड्या जिले में कृष्णा राजा सागर जलाशय में 125 फीट की मां कावेरी मूर्ति बनाने की योजना बना रही है।
इस परियोजना में लगभग 400 एकड़ क्षेत्र और 1200 करोड़ रुपये की लागत शामिल होगी। अगले दो वर्षों में ये पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए निजी निवेशकों से मदद मांगी है। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा, पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धांजलि देना है।
सरकार ने एक संग्रहालय परिसर, दो ग्लास टावरों का प्रस्ताव भी दिया है, जो कि कृष्णा राजा सागर जलाशय के पास स्थापित होगा। एक बैंड स्टैंड, एक इनडोर स्टेडियम और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृति प्रदान किया जाएगा। कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहने वाली एक सदानीरा नदी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें