Move to Jagran APP

झारखंड: मैट्रिक रिजल्ट में सबसे आगे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

रांची। मैट्रिक का इस बार का परीक्षा परिणाम उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी भरा है। एक बार फिर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के छात्रों ने पूरे राज्य में बाजी मारी है और यहां के 7

By Edited By: Published: Tue, 29 Apr 2014 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 06:06 PM (IST)
झारखंड: मैट्रिक रिजल्ट में सबसे आगे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

रांची। मैट्रिक का इस बार का परीक्षा परिणाम उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी भरा है। एक बार फिर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के छात्रों ने पूरे राज्य में बाजी मारी है और यहां के 78.19 प्रतिशत छात्र मैट्रिक में सफल हुए हैं। पिछले वर्ष भी इस प्रमंडल से 75.56 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे और इसके साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी प्रमंडल का था। इस बार पिछले साल से भी अच्छा रिजल्ट हुआ है।

loksabha election banner

परिणाम को प्रमंडलवार देखें तो झारखंड के पांच प्रमंडलों में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल दूसरे स्थान पर, पलामू प्रमंडल तीसरे स्थान पर और संताल परगना चौथे स्थान पर रहा है। कोल्हान प्रमंडल का परिणाम सबसे खराब रहा है। कोल्हान प्रमंडल ने लगातार छठे वर्ष सबसे खराब प्रदर्शन किया है। 2007 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले कोल्हान प्रमंडल का रिकॉर्ड दो वर्ष बाद 2009 से खराब होने लगा था।

प्रमंडल का नाम 2006 2007 2008 2009 2010 2011 2012 2013 2014

दक्षिणी छोटानागपुर 81.37 84.19 88.86 81.16 74.52 71.60 67.58 73.34 76.53

उत्तरी छोटानागपुर 80.01 82.34 86.24 79.44 76.28 70.15 68.13 75.56 78.19

पलामू प्रमंडल 79.41 84.32 88.31 77.75 78.00 72.00 71.21 72.91 73.15

संथाल परगना 71.46 81.98 85.88 73.53 73.09 65.61 65.03 70.74 72.89

कोल्हान प्रमंडल 79.37 84.90 86.17 72.50 66.30 65.40 63.52 68.96 70.76

राच्य औसत 79.19 83.37 86.99 77.82 74.37 69.31 67.38 73.15 75.30

परीक्षा का परिणाम देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

नहीं टूटा 2008 का रिकॉर्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा में इस बार 75.30 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और यह पिछले पांच वषरें में सर्वश्रेष्ठ परिणाम है लेकिन 2008 के रिजल्ट का रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूट पाया है। 2008 में 86.99 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आंकड़ों को देखें तो 2009 में 77.82 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे और इसके बाद इसी परीक्षा में 75 फीसद से अधिक छात्र पास हुए हैं।

वर्ष परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत

2005 2,23,857 1,62,747 72.70

2006 2,61,446 2,07,394 79.19

2007 2,81,684 2,34,857 83.37

2008 3,39,027 2,94,950 86.99

2009 3,55,393 2,76,588 77.82

2010 4,02,019 2,99,008 74.37

2011 3,54,626 2,45,802 69.31

2012 4,31,623 2,90,709 67.35

2013 4,69,667 3,43,583 73.15

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक परीक्षा 2014 के टॉपर्स

रैंक नाम स्कूल कुल प्राप्तांक

1. चंदन कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 484

2. अभिषेक रंजन: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 483

2. अभिनव आनंद: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 483

3. आशीष पटेल: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 480

3. देवेंद्र कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 480

4. आर्यन कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 479

4. मनीष कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 479

5. आलोक कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 478

6. अविनाश कुमार राज: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 477

6. चंद्रकांत कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 477

7. प्रवीण कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 476

8. चंद्र चंदन: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 475

8. रविराज कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 475

9. मृत्युंजय कुमार: आवासीय उच्च विद्यालय नेतरहाट 474

10. कविता यादव: एसएसआइपी प्लस टू हाईस्कूल मनोहरपुर पश्चिम सिंहभूम 473


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.