Move to Jagran APP

यशवंत सिन्हा से असहमत जयंत, कहा- लंबे समय में दिखेगा नई आर्थिक नीति का फायदा

जयंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी के फैसले को संरचनात्मक सुधार बताते हुए न्यू इंडिया के लिए जरूरी बताया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 28 Sep 2017 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 05:46 PM (IST)
यशवंत सिन्हा से असहमत जयंत, कहा- लंबे समय में दिखेगा नई आर्थिक नीति का फायदा
यशवंत सिन्हा से असहमत जयंत, कहा- लंबे समय में दिखेगा नई आर्थिक नीति का फायदा

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक लेख के जरिए मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था नीति की आलोचना की थी। वहीं अब उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने सरकार का बचाव किया है। उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीति की जमकर तारीफ की है। जयंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी के फैसले को आमूलचूल सुधार बताते हुए न्यू इंडिया के लिए जरूरी बताया है।

loksabha election banner

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने लेख के जरिए उन्होंने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर हाल ही में कई लेख लिखे गए। दुर्भाग्यवश, संकीर्ण तथ्यों के आधार पर इन लेखों में निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें अर्थव्यवस्था को लेकर बुनियादी बदलाव को नजरंदाज किया गया है। एक या दो महीने की विकास दर के आंकड़े बदलाव की अर्थव्यवस्था में दूरगामी परिणाम के लिए उठाए गए कदमों को बताने के लिए नाकाफी हैं।'

जीएसटी और नोटबंदी के फैसले पर सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा 'जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा गेमचेंजिंग कोशिशें हैं और इसका असर लंबे समय में दिखेगा। जो लोग बिना टैक्स दिए कारोबार कर रहे थे वो अब टैक्स के दायरे में लाए जा रहे हैं। आने वाले समय में टैक्स से आय बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था में पैसा आएगा और जीडीपी भी बढ़ जाएगी।

यशवंत ने किया था वार

इससे पहले, यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजी अखबार में अपने लेख के जरिए मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी के फैसले पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया था। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया है। 

यह भी पढ़ें: लालू का ट्वीट: BJP के यशवंत सिन्हा ने सच सामने लाने की हिम्मत दिखाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.