Move to Jagran APP

फ्रांस में भारत के अगले राजदूत होंगे जावेद अशरफ, जल्द संभालेंगे कार्यभार

जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अशरफ भारतीय विदेश सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 12:15 PM (IST)
फ्रांस में भारत के अगले राजदूत होंगे जावेद अशरफ, जल्द संभालेंगे कार्यभार
फ्रांस में भारत के अगले राजदूत होंगे जावेद अशरफ, जल्द संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली, एएनआइ। फ्रांस में भारत के अगले राजदूत के तौर पर जावेद अशरफ  को नियुक्त किया गया है। अनुभवी राजनयिक जावेद अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। बता दें कि वर्तमान में वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं। विदंश मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जावेद के जल्द ही पद संभालने की उम्मीद है।

loksabha election banner

क्यों किया गया बदलाव

गौरतलब है कि अशरफ विनय मोहन क्वात्रा की जगह लें रहे है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं, क्वात्रा में नेपाल को भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 

2016 में सिंगापुर के उच्चायुक्त के तौर पर किया गया नियुक्त

जावेद अशरफ को 2016 नवंबर को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया था। 1991 भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। वह 1993 से लेकर 1999 तक फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में स्थित भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे। इसके बाद 1999 से लेकर 2004 तक उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अमेरिका डिवीजन में काम किया। फिर 2004 में उन्हें नेपाल का उच्चायुक्त किया गया था। यहां उन्होंने 2007 तक काम किया। 

वॉशिंगटन डीसी में राजनीतिक मामलों के मंत्री पर किया काम

इतना ही नहीं 2007 से लेकर वर्ष 2010 तक जावेद अशरफ ने वाशिंगटन डीसी में राजनीतिक मामलों के लिए काउंसलर और मंत्री के रुप में काम किया।   फिर 2010 से 2012 तक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में अमेरिका डिवीजन का नेतृत्व किया। जावेद अशरफ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्ष 2016 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रुप में काम किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय में उनके पोर्टफोलियो में विदेश मंत्रालय, परमाणु उर्जा अंतरिक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद शामिल थे। 

ये भी पढ़ें: CAA Delhi Protest: हिंसा के कारण करावल नगर से नहीं आई बरात, बेटी का पिता लगाता रहा मदद की गुहार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.