जापान के पीएम शिंजो एबी अाज पहुंचेंगे अहमदाबाद, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
पीएम शिंजो अबे अगली सुबह दस बजे साबरमती रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एथेलेटिक स्टेडियम में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे
नई दिल्ली (जेएनएन)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी अपने दो दिवसीय दौरे पर अाज भारत आ रहे हैं। इस बार पीएम शिंजो एबी दिल्ली से बजाय गुजरात के अहमदाबाद से दौरे की शुरुआत करेंगे। उनका 13 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम साढ़े चार बजे उन्हें साबरमती आश्रम जाना है औऱ फिर मस्जिद सिद्दी सैय्यद की जाली देखने जाने का कार्यक्रम है। सिद्दी सय्यद की जाली स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है।
ये होगा कार्यक्रम
पीएम शिंजो एबी अगली सुबह दस बजे साबरमती रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एथेलेटिक स्टेडियम में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन जापान के सहयोग से बनायी जा रही है। पीएम मोदी अपने समकक्ष शिंजो एबी के साथ दोपहर 12 बजे प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता करेंगे और फिर एक्सचेंज ऑफ एग्रीमेंट होगा।
इस दौरान दोनों नेता साझा प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम महात्मा मंदिर के फूड कोर्ट के ग्राउंड फ्लोर में होगा। इसी फूड कोर्ट के पहले फ्लोर पर शाम साढ़े चार बजे भारत और जापान बिजनेस लीडर फोरम के सदस्य के फोटो सेशन कार्यक्रम है और एक्जीविशन बूथ के दौरे का कार्यक्रम है। शाम चार बजे भारत-जापान बिजनेस प्लेनरी सेशन होगा। इसके बाद पीएम शिंजो एबी करीब रात 10 बजे टोक्यो के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें : भारत-जापान की 12वीं सालाना बैठक: रणनीतिक मैत्री को नई दिशा देंगे मोदी और शिंजो