Move to Jagran APP

भूस्खलन से चौदह घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

मूसलधार बारिश के कारण ऊधमपुर के खैरी इलाके के निकट हुए भूस्खलन से कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 14 घंटे बंद रहा। शनिवार दोपहर दो बजे मार्ग से मलबा हटाकर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोला गया। इसी कारण सुबह जम्मू

By Murari sharanEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2015 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 08:36 PM (IST)
भूस्खलन से चौदह घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

जागरण न्यूज नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू । मूसलधार बारिश के कारण ऊधमपुर के खैरी इलाके के निकट हुए भूस्खलन से कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 14 घंटे बंद रहा। शनिवार दोपहर दो बजे मार्ग से मलबा हटाकर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोला गया। इसी कारण सुबह जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कोई जत्था रवाना नहीं किया गया और यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित रखा गया।

loksabha election banner

खैरी के निकट हुए भूस्खलन के कारण हाईवे को शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे यातायात के लिए बंद किया गया था। हालांकि कर्मचारियों ने भूस्खलन के तुरंत बाद मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसे यातायात योग्य बनाने के लिए उन्हें चौदह घंटे लगे।

हाईवे बंद रहने से मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे रहे। दोपहर को हाईवे खुलने के बाद फंसे वाहनों कि आवाजाही की अनुमति दी गई। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर, जम्मू से रविवार को किसी जत्थे को रवाना नहीं किया। इस समय करीब तीन सौ श्रद्धालु ही आधार शिविर में रुके हुए हैं।

बिगड़े मौसम में भी 2265 श्रद्धालु पहुंचे पवित्र गुफा

मौसम के बिगड़े मिजाज के बावजूद शनिवार को 2265 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। नुनवन आधार शिविर से श्रद्धालुओं की संख्या घटने से हेलीकॉप्टर सेवा बंद रही।

शनिवार को नुनवन आधार शिविर से 494 श्रद्धालु पैदल रवाना हुए। यहां से पवित्र गुफा रवाना होने वाला श्रद्धालुओं का अब तक का सबसे छोटा जत्था शनिवार को गया है। उधर, बालटाल आधार शिविर से यात्रा सामान्य ढंग से जारी रही। वहां से कुल 1054 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए।

यात्रा मार्गो पर मौसम

पहलगाम रूट

बनिहाल से पहलगाम : मार्ग पर मौसम आमतौर शुष्क रहने की संभावना है।

पहलगाम-पवित्र गुफा : पहलगाम से पवित्र गुफा तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बालटाल रूट

खन्नाबल से श्रीनगर : मार्ग पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

श्रीनगर-सोनमर्ग : मार्ग पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सोनमर्ग-पवित्र गुफा : मार्ग पर बादलों के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.