भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते मंगलवार को भी बंद रहा। हालांकि मलबा हटाने के काम पूरा हो गया है लेकिन खतरा अब भी बरकरार है।
जम्मू, आईएएनएस। भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बंद है। 300 किलोमीटर लंबे इस खतरनाक राजमार्ग पर गाड़ियों और लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि शाम तक हाइवे से मलबे को साफ कर लिया गया था। राजमार्ग पर ट्रैफिक तभी शुरू किया जाएगा जब किसी तरह के एक्सिडेंट के खतरे की आशंका न हो। रामबाग जिले में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और पत्थरों के गिरने से स्थिति काफी खराब हो गई है।
इसके साख ही अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से यहां मौसम कुछ ठीक है। सफाई का काम पूरे जोर पर है। सभी फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित पार्क करा दिया गया है। भूस्खलन के खतरनाक क्षेत्रों से यात्रियों को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए हर तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। घाटी में आपूर्ति के लिए जाने वाले कई ट्रक जम्मू और रामबाग राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन के चलते कई राजमार्ग बंद
यह भी पढ़ें: भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से यातायात के लिए खुला