भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद, फंसे कई वाहन
कश्मीर घाटी के लाइफलाइन कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर हाईवे को भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है।
By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 10:32 AM (IST)
जम्मू (आईएएनएस)। भूस्खलन के कारण शनिवार को जम्मू कश्मीर हाईवे को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण रामबन जिले के रामसू एरिया में हाईवे बंद है।
अधिकारियों के अनुसार, ‘मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। भूस्खलन के कारण कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले सैंकड़ों वाहनों को रोक दिया गया है।’
यह हाईवे कश्मीर घाटी के लिए माल आपूर्ति करने को लेकर लाइफलाइन की तरह काम करता है। इस मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री भी गुजरते हैं। राजमार्ग के बंद होने के कारण यात्रियों को शनिवार को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें