Move to Jagran APP

लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इसके चलते यहां लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 12:14 PM (IST)
लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू(आईएएनएस)। जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, देर रात से हो रही भारी बारिश और जिले के कई इलाको में लैंडस्लाइड के चलते राजमार्ग को बंद किया गया है।

loksabha election banner

जिले में लैंडस्लाइड साफ करना का संचालन शुरू हो गया है। अधिकारी ने बताया जब तक जम्मू और श्रीनगर में हमारे नियंत्रण कक्ष से राजमार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी न दी जाए तब तक यहां किसी को यात्रा शुरू नहीं करनी चाहिए।

भारी बारिश और बर्फबारी के चलते 300 किलोमीटर से अधिक लंबे इस खतरनाक राजमार्ग को बंद किया गया। कश्मीर घाटी में लोगो की जरूरत के सभी सामान इसी राजमार्ग के जरिए पहुंचते हैं और इसके बंद होने के आम लोगो परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से यातायात के लिए खुला

यह भी पढ़ें: बाली में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.