जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
रविवार सुबह जम्मू कश्मीर के त्राल में आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। त्राल क्षेत्र दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में है। यह क्षेत्र पूरी तरह से जंगल से घिरा हुआ है।
By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:35 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 11:31 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। जम्मू कश्मीर के त्राल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलवामा जिले के त्राल में सुबह 7:25 मिनट पर शुरु हुई मुठभेड़ में 2 से 3 आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। आतंकियों के फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब दिया। इलाके को पूरा घेरने के बाद अब सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ये आतंकी जैश-ए-मुहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें