Move to Jagran APP

भाजपा के जेल भरो आंदोलन की पुख्ता तैयारी

नई दिल्ली [जाब्यू]। मिशन 2014 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा सोमवार से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन को परवान चढ़ाने में जुट गई है। कोशिश यह होगी कि चुनाव आने तक हर पखवाड़े और महीने सड़क पर आंदोलन या संगठन से जुड़ा कार्यक्रम चलता रहे। इस क्रम में जेल भरो आंदोलन के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प दिवस शुरू हो सकता है। दिल्ली में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे।

By Edited By: Published: Fri, 24 May 2013 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2013 08:45 PM (IST)
भाजपा के जेल भरो आंदोलन की पुख्ता तैयारी

नई दिल्ली [जाब्यू]। मिशन 2014 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा सोमवार से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन को परवान चढ़ाने में जुट गई है। कोशिश यह होगी कि चुनाव आने तक हर पखवाड़े और महीने सड़क पर आंदोलन या संगठन से जुड़ा कार्यक्रम चलता रहे। इस क्रम में जेल भरो आंदोलन के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प दिवस शुरू हो सकता है। दिल्ली में जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पूरे सप्ताह चलने वाले जेल भरो आंदोलन की जानकारी देते हुए दावा किया कि संप्रग सरकार के लिए अब कोई रास्ता नहीं बच गया है। उसे जाना ही होगा। कुछ नेताओं को छोड़कर भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व आंदोलन में हिस्सा लेगा और जनता को यह समझाएगा कि पिछले नौ साल में संप्रग की उपलब्धि केवल भ्रष्टाचार है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस नगाड़े बजाकर अपनी उपलब्धियां गिना रही है, लेकिन सब कुछ आधारहीन है।

सोमवार को दिल्ली में कमान खुद राजनाथ के हाथ होगी। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर व दिल्ली के कुछ नेता भी शामिल होंगे। जबकि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश में तो अरुण जेटली चंडीगढ़ में होंगे। उत्तर प्रदेश के रामपुर में अमित शाह, खुद मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी मौजूद होंगे। इस पूरे सप्ताह अलग-अलग हिस्सों में यह आंदोलन चलेगा। गौरतलब यह है कि इस बार पार्टी नेताओं ने यह तय कर लिया है कि प्रशासन उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लौटाने में नाकाम होगा। यह तय है कि प्रशासन को उन्हें गिरफ्तार कर कहीं न कहीं रखने का इंतजाम करना पड़ेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में नकवी ने यह संकेत दे दिया कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा यह भाजपा तय करेगी। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस बार प्रधानमंत्री भाजपा का होगा, वह पार्टी के अंदर तय कर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि जेल भरो आंदोलन और गोवा कार्यकारिणी के बाद संगठन को मजबूत करने के लिहाज से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का राज्यस्तरीय सम्मेलन होगा, जिसमें सभी केंद्रीय नेता मौजूद होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.