Move to Jagran APP

Video: 15 हजार फीट की ऊंचाई, -35 डिग्री सेल्सियस तापमान... इस तरह लोकतंत्र का पर्व मना रहे हिमवीर

Republic Day India देश में आज 73वें गणतंत्र दिवस की धूम है। राजधानी दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। देश की सीमाओं पर डटे जवान भी इस पर्व को मना रहे हैं। लद्दाख में हिमवीरों ने भी गणतंत्र दिवस मनाया

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:34 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 08:36 AM (IST)
Video: 15 हजार फीट की ऊंचाई, -35 डिग्री सेल्सियस तापमान... इस तरह लोकतंत्र का पर्व मना रहे हिमवीर
लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ भव्य परेड निकाली जाएगी। वहीं, देश की सीमाओं पर मुस्तैद जवान भी लोकतंत्र के इस पर्व को मना रहे हैं। हड्डियों को गला देने वाली ठंड हो या भीषण गर्मी, किसी भी स्थिति में वतन के रखवालों का जोश कम नहीं होता।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को आईटीबीपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, आईटीबीपी के हिमवीरों का राष्ट्र को नमन।

देखें वीडियो...

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा है कि आईटीबीपी के जवान लद्दाख के जिस इलाके में तैनात हैं, वहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। लद्दाख में आईटीबीपी के जवान 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। वीडियो में इन हिमवीरों को भारत माता और आईटीबीपी की जय के नारे लगाते देख सकते हैं।

उधर, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.