विज्ञान के साथ कला में भी माहिर ISRO, डायरेक्टर का मीटिंग में 'बांसुरी' बजाता वीडियो वायरल
बांसुरी बजाने का यह वीडियो ट्विटर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने साझा किया जो संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं।
बेंगलुरु, आईएएनएस। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की प्रशंसा उपग्रहों और रॉकेटों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए की जाती रही है, लेकिन यहां ISRO के वैज्ञानिकों की कला भी सोशल मीडिया को लुभा रही है। संसदीय पैनल से चल रही मीटिंग के अंत में प्रीमियर संगठन के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया। बांसुरी बजाने का यह वीडियो ट्विटर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने साझा किया, जो संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं।
डायरेक्टर पी कुन्हीकृष्णन, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर( U R Rao Satellite Centre) ने आयोजित संसदीय स्थाई समिति बैठक में अपनी इस कला को सबके सामने रखा। इस बैठक का समापन उनके बांसुरी बजाने के साथ ही हुआ। अपने ट्विटर पोस्ट में, रमेश ने कहा कि कुन्हीकृष्णन एक पेशेवर बांसुरी वादक हैं। इसरो प्रमुख के सिवन(जो बैठक में उपस्थित थे) वे भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
The Parliamentary Standing Committee ended it's last meeting at ISRO with a flute performance by the Director of its Satellite Centre in Bengaluru, P. Kunhikrishnan, who is also a professional flute player! He played the evergreen Vatapi Ganapatim Bhaje. Sharing a snippet. pic.twitter.com/AkwwPh9oZY — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 29, 2019