Move to Jagran APP

बॉलीवुड में अंत तक चलता रहा इरफान खान का सलाम बॉम्‍बे से शुरू किया सफर

इरफान खान ने बॉलीवुड में अपना मुकाम अपनी मेहनत के दम पर बनाया और उसको वर्षों तक कायम भी रखा।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 06:43 PM (IST)
बॉलीवुड में अंत तक चलता रहा इरफान खान का सलाम बॉम्‍बे से शुरू किया सफर
बॉलीवुड में अंत तक चलता रहा इरफान खान का सलाम बॉम्‍बे से शुरू किया सफर

नई दिल्‍ली। बुधवार की सुबह बॉलीवुड के लीजेंड इरफान खान के निधन की जब खबर सामने आई तो लगा कि एक बेहद जगमगाता सितारा कहीं खो गया और अपने पीछे केवल एक शून्‍य छोड़ गया। उनके निधन पर केवल बॉलीवुड ही गमगीन नहीं था बल्कि देश की सीमाओं से पार पाकिस्‍तान में भी उनके लिए लोगों की आंखों में आंसू थे और लंबों पर केवल उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना थी। उनके निधन की खबर के बाद ट्विटर पर पाकिस्‍तान से भी कुछ लोगों ने अफसोस जताया और उन्‍हे दमदार अभिनेता बताया। ये बताता है कि पाकिस्‍तान में इरफान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी। इरफान बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्‍मों में काफी शोहरत पाई थी। जयपुर से निकलकर उन्‍होंने भले ही बॉलीवुड पर राज किया लेकिन कभी अपनी मिट्टी से जुदा नहीं हुए। ऋषि कपूर और इरफान खान में की कुछ बातें उन्‍हें दूसरों से अलग लाकर खड़ा कर देती हैं। 

loksabha election banner

ऋषि कपूर और इरफान खान दोनों ही कैंसर से पीडि़त थे। इरफान को वर्ष 2018 में ब्‍लड कैंसर का पता चला था। इसके इलाज के लिए वो विदेश तक गए थे। इरफान और ऋषि कपूर की बात करें तो दोनों की उम्र में काफी बड़ा अंतर था। ऋषि कपूर जहां 67 वर्ष के थे वहीं इरफान की उम्र केवल 53 थी। ऋषि कपूर की ही तरह इरफान खान ने भी अपने हर किरदार को उन्‍होंने बखूबी निभाया। बॉलीवुड मूवी डी-डे में इन दोनों का दमदार किरदार भला कौन भूल सकता है।इसमें ऋषि कपूर अंडरवर्ल्‍ड डॉन की भूमिका में थे और इरफान रॉ एजेंट की भूमिका में थे।  चंबल का डाकू पान सिंह तौमर को हममें से कोई नहीं भूल सकता। 

चंबल की जो भाषा है वो हर किसी के लिए बोलना भी मुश्किल है, लेकिन इरफान ने उस किरदार को जिस अंदाज में निभाया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। इरफान ने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अहम मुकाम हासिल किया था। उनका सफर सलाम बॉम्‍बे से शुरू हुआ था और बढ़ते बढ़ते हॉलीवुड तक जा पहुंचा था। उनके दमदार अभिनय की बदौलत एक के बाद एक पुरस्‍कार उनकी झोली में आते चले गए। कई बार सपोर्टिंग एक्‍टर होते हुए भी वो लीड हीरो पर भारी पड़े। इन दोनों ही लीजेंड ने डी-डे फिल्‍म एक साथ की थी। इसमें ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्‍ड डॉन की भूमिका निभाई थी। वहीं इरफान खान एक रॉ एजेंट की भूमिका में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.