Move to Jagran APP

मणिपुर में पुरुषों को टक्कर दे रहीं महिलाएं, VIDEO में देखें कैसे घुड़सवारी कर खेल रहीं Polo

मणिपुर में महिलाएं परंपरा से अलग जाते हुए पोलो खेल रही हैं। इनका एक वीडियो पर वायरल हुआ है। जिसमें ये घुडसवारी करते हुए बड़ी आसानी से पोलो खेल रही हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 12:30 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 12:30 PM (IST)
मणिपुर में पुरुषों को टक्कर दे रहीं महिलाएं, VIDEO में देखें कैसे घुड़सवारी कर खेल रहीं Polo
मणिपुर में पुरुषों को टक्कर दे रहीं महिलाएं, VIDEO में देखें कैसे घुड़सवारी कर खेल रहीं Polo

इम्फाल, एएफपी़। आसमान से लेकर जमीन तक महिलाएं आज गर जगह परचम लहरा रहीं है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र को जहां महिलाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज ना कराई हो। मणिपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। राज्य में महिलाओं का एक समूह ऐसा है जो पोलो खेलती हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

loksabha election banner

परंपरा के विपरित जाकर कायम किया दबदबा

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है आजकल महिला कई तरह के स्पोर्टस खेलती हैं। दरअसल, सदियों से यहां सिर्फ पुरुष ही पोलो खेलते आ रहे हैं। लेकिन अब महिलाओं ने परंपरा के विपरित जाकर इस खेल में अपना दबदबा कायम कर रही हैं। मणिपुर में महिलाओं ने इस धारणा को तोड़ा है कि पोलो सिर्फ पुरुषों का खेल है। 

पुरुष खेल सकते हैं तो हम क्यों नहीं? 

35 वर्षीय लशराम थदोई  (Laishram Thadoi) इन्हीं महिलाओं में से एक है जो छोटे घोड़ों (ट्टटू) पर बैठकर पोलो खेलती हैं। थदोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि पुरुष इस खेल को खेल सकते हैं तो हम क्यों नहीं खेल सकतें। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि महिला जूनियर खिलाड़ी इस तरह से सोचें। हम उन्हें बताते हैं 'डरो मत, तुम भी एक दिन हमारी तरह खेलोगी। 

बड़ी आसानी से घुड़सवारी करते पोलो खेलती है महिलाएं

हिमालय की गोद में बसे मणिपुर ने भारत को कुछ शीर्ष एथलीटों दिए हैं, जिसमें से चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम भी शामिल हैं। आप वीडियों में देख सकते हैं कि किस तरह से घुससवारी करते हुए बड़ी आसानी से ये महिलाएं पोलो खेलती है। पोलो को हमेशा से ही पुरुषों का खेल कहा जाता है। लेकिन, इन महिलाओं ने साबित कर दिया कि ऐसा कोई काम नहीं जिसे महिलाएं नहीं कर सकती हैं। पोलो हॉकी से मिलता जुलता खेल है लेकिन, ये टट्टू पर सवार होकर खेला जाता है। आमतौर पर राज्य में केवल पुरुष ही इस खेल को खेलते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.