आसमान में अटकी रही 170 लोगों की सासें, इंडिगो की अहमदाबाद जा रही फ्लाइट तकनीकी खामी के बाद दिल्ली लौटी
अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर लैंडिंग गियर में समस्या के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 दिल्ली हवाईअड्डे पर दोपहर लगभग 2.40 बजे सुरक्षित उतरा। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।
पीटीआई, नई दिल्ली। अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर लैंडिंग गियर में समस्या के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 दिल्ली हवाईअड्डे पर दोपहर लगभग 2.40 बजे सुरक्षित उतरा। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि विमान उड़ान भरने के बाद दिल्ली लौट आया क्योंकि पायलट को तकनीकी समस्या का पता चला।
सूत्रों के अनुसार लैंडिंग गियर में खराबी आने के बाद विमान को लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: BJP List: आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, कटा पूनम महाजन का टिकट