मुंबई की हार्बर लाइन में हुई तकनीकी खराबी, सीएसटी और वाडला स्टेशन के बीच ट्रेन में देरी
मुंबई में ओवरहेड उपकरण फेल होने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और वडाला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई है।
मुंबई (महाराष्ट्र) एएनआइ। रविवार को मुंबई की एचबी लाइन पर सेवरी रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड उपकरण फेल होने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और वडाला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं है। तकनीकि खराबी के कारण यहां ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस वजह से मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने वाले लाखों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ समय तक उपलब्ध नहीं होंगी रेल सेवा
स्टेशन के पीआरओ ने कहा कि एचबी लाइन पर सेवरी रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड उपकरण की विफलता के कारण, CSMT वडाला के बीच सेवाएं कुछ समय तक उपलब्ध नहीं होंगी। इसे फिर से शुरू करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे है। जल्द ही इसे ठीक करके फिर से चालू कर दिया जाएगा। पीआरओ ने आगे कहा कि वाडला-पनवेल और वडला- गोरेगांव में सुबह 5 बजे से सेवाएं उपलब्ध हैं।
कई सेवाओं को किया गया डायवर्ट
आज (रविवार) सुबह 10.37 बजे से दोपहर करीब 3.06 बजे तक चलने वाली सभी अप फास्ट सेवाओं को सभी स्टेशनों के अप स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इससे ट्रेन निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंच जाएगी।
हाल ही में हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले 9 अक्टूबर (बुधवार) को मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से बच गया। पनवल की तरफ जो लोकल ट्रेन जा रही थी। उसमें आग लग गई। हालांकि, तुरंत ही लोकल ट्रेन को खाली करवा दिया गया था। जल्द सूझबूझ दिखाते हुए पूरे वाशी रेलवे स्टेशन को खाली करवान से बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया था। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ था। खबरों के अनुसार किसी मे पेंटोग्राफ में बैंग फैंक दिया था। जिस कारण शॉर्ट सर्किट हो गया था। इससे आग लग गई थी। आग के कारण करीब 12 घंटे तक रेलवे सेवा प्रभावित हुई थी।