Indian Railways: यात्रीगण के लिए खुशखबरी, अब आपको मिलेगी कन्फर्म सीट
त्योहार के मौके पर आपको अपने घर जाने में अब कन्फर्म टिकट को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है। जानें भारतीय रेलव आपकी सुविधा के लिए क्या फैसला लिया है।
नई दिल्ली, जागरण डेस्क। त्योहार पर कौन अपने घर नहीं जाना चाहता। सबकी यहीं ख्वाहिश होती है कि त्योहार के दिन वह अपने परिवार के साथ ही समय बिताएं। हालांकि, कई बार घर दूर होने और ट्रेन की कन्फर्न टिकट नहीं मिलने का कारण घर पर जाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब रेल में आपको कन्फर्म टिकट मिल जाएगा। खबरों के अनुसार सरकार वेटिंग लिस्ट को कम करने का लगातार प्रयास कर रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, भारतीय रेलवे प्रयास कर रही है कि वेटिंग लिस्ट को छोटा किया जाए। रेलवे इसके लिए कई प्रयास कर रहा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटों की सुविधा कर रहा है। रेलवे ट्रेन में बर्थ जुड़ेगी जिससे सफर और भी आसान हो जाएगा। इससे अतिरिक्त सीटों मिल सकेंगी। इसी के साथ लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें मिल पाएंगी। इतना ही नहीं, रेलवे ने दिपावली और छठ के पर्व पर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई है। जिससे यात्रियों को अपने घर जाने में सुविधा मिले।
नई दिल्ली से लखनऊ
नई दिल्ली लखनऊ से स्पेशल ट्रेन संख्या नंबर 04018 25 अक्टूबर 2019 से देर रात 10.45 मिनट पर तलेगी और अगले दिन सुबह 09.40 बजे आपको लखनऊ पहुंचा देगी। वापस आने के लिए ट्रेन संख्या 04017 लखनऊ से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आपको 26 अक्टूबर को मिलेगी जो 05.15 बजे शाम में चलेगी और अगले दिन 5.20 मिनट पर दिल्ली उतार देगी। बता दें कि ये ट्रेन बरेली छावनी, मुरादाबाद और चंदौसी दोनों तरफ आते और जाते वक्त ठहरेगी।
आनंद विहार से भागलपुर
आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन जिसकी संख्या 04050 हैं वह 22 अक्टूबर से चलना शुरू कर देगी। 12.45 बजे ये ट्रेन चलेगी और अगले दिन 10 बजे आपको भागलपुर पहुंचा देगी। वापस आने के लिए भागलपुर से 04049 संख्या ट्रेन 23 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे चलेगी और फिर अगले दिन 1 बजकर 15 मिनट पर आपको आनंदर विहार छोड़ देगी।