Move to Jagran APP

Indian Railways: मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रेलमंत्री गोयल ने कहा मैं खुशी के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि रेलवे 21 अक्टूबर से दिन में 11 से तीन बजे और सात बजे शाम के बाद महिलाओं को उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देगा। महाराष्ट्र सरकार का पत्र मिलने के बाद हमने अनुमति दे दी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 08:31 AM (IST)
Indian Railways: मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुंबई और उपनगरीय ट्रेनों में बुधवार से महिलाएं भी यात्रा कर सकेंगी। फाइल फोटो

 मुंबई, एजेंसी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि मुंबई और उपनगरीय ट्रेनों में बुधवार से महिलाएं भी यात्रा कर सकेंगी। वर्तमान में केवल महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्गीकृत फ्रंटलाइन ड्यूटी से संबंधित और आवश्यक कर्मचारियों को ही क्यूआर कोड से मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों में यात्रा की अनुमति है। महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से दिन में 11 बजे से तीन बजे और शाम सात बजे से रोजाना की सेवा समाप्त होने के बीच के गैर पीक समय में लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा की अनुमति देने का आग्रह किया था।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यसचिव संजय कुमार ने रेलवे अधिकारियों से आग्रह पर यथाशीघ्र विचार करने को कहा। बाद में ट्विटर पर रेलमंत्री गोयल ने कहा, 'मैं खुशी के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि रेलवे 21 अक्टूबर से दिन में 11 से तीन बजे और सात बजे शाम के बाद महिलाओं को उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देगा। हम हमेशा तैयार रहते हैं और मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार का पत्र मिलने के बाद हमने अनुमति दे दी।' 

गोयल ने कहा, हम पहले से ही इसके लिए तैयार थे

गोयल ने ट्वीट में कहा कि हम हमेशा से इसके लिए तैयार थे। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस बारे में पत्र मिलने के बाद हमने मुंबई लोकल से महिलाओं को भी यात्रा की अनुमति दे दी है। बता दें कि इस समय कोरोना संकट को ध्‍यान में रखते हुए केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों समेत विशेष श्रेणी के लोगों को ही लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है। इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने दोनों जोनल रेलवे को इस बारे में खत लिखा था। 

महाराष्‍ट्र सरकार के अनुरोध पर दे दी गई मंजूरी

इससे पहले राज्य आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास सचिव किशोर राजे निम्बालकर ने बृहस्पतिवार को दोनों जोनल रेलवे को भेजे पत्रों में कहा था कि महिला यात्रियों को मुंबई लोकल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से सेवाओं के अंत तक लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दें। इसके बाद रेलवे ने महिलाओं को नवरात्रि का तोहफा देते हुए मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर की मंजूरी दे दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.