Indian Railways: चार शताब्दी स्पेशल और एक दुरंतो समेत कई ट्रेनें चलाने जा रहा है रेलवे, जानें उनके बारे में
5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाओं को शुरू करने के बाद रेलवे कई और ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेल द्वारा 4 शताब्दी स्पेशल तथा एक दुरंतो स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाओं को शुरू करने के बाद रेलवे कई और ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेल द्वारा 4 शताब्दी स्पेशल तथा एक दुरंतो स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रही है। ये ट्रेनें 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच शुरू होंगी, जिनसे सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।
चार शताब्दी ट्रेनें में नई दिल्ली-अमृतसर (दैनिक), नई दिल्ली-अमृतसर (साप्ताहिक), चंडीगढ़-दिल्ली (सप्ताह में 6 दिन), नई दिल्ली-दौराई (दैनिक) शामिल हैं। इसके अलावा दुरंतो स्पेशल में सराय रोहिल्ला-दिल्ली-जम्मू तवी (सप्ताह में तीन दिन) होगी।
यात्रियों की सेवा में समर्पित, भारतीय रेल द्वारा 4 शताब्दी स्पेशल, तथा एक दुरंतो स्पेशल ट्रेन आरंभ की जा रही हैं।
10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच यह सेवायें शुरु होंगी, जिनसे सुविधाजनक, और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। pic.twitter.com/Owz3zzL5SU— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 5, 2021
इसके अलावा मुंबई और फैजाबाद के बीच भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिसके लिए ट्रेन नंबर 01067 और 01017 में 7 अप्रैल 2021 से टिकट की बुकिंग शुरू होगी।
Special trains between Mumbai and Faizabad / Karaikal.
Bookings for 01067 and 01017 open on 7.4.2021. pic.twitter.com/Aqhgi1fXQo— Central Railway (@Central_Railway) April 6, 2021
इसी कड़ी में अब सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, पटना व दरभंगा और पुणे से दानापुर तक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
मुंबई से गोरखपुर/पटना/दरभंगा
एवं
पुणे से दानापुर के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनेंhttps://t.co/uLtqbbwyGU" rel="nofollow— Central Railway (@Central_Railway) April 6, 2021
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने से लोग घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर से श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया है।
ज्ञात हो कि हाल में यात्रियों के लिए रेलवे ने 5 अप्रैल से 71 अनारक्षित ट्रेन सेवाएं आरंभ करने का ऐलान किया था। यह ट्रेनें यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करेंगी। रेलवे के मुताबिक सहारनपुर-नई दिल्ली, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई शहरों के लिए अनारक्षित ट्रेन चलेंगी। रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार इन ट्रेनों में अधिकतर गाड़ियों की शुरुआत 5 अप्रैल से हुई, जबकि कई ट्रेनें 6,15,16,17 अप्रैल से भी शुरू होंगी।