Move to Jagran APP

Indian Navy: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख, 30 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उपप्रमुख हैं। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। करीब 40 वर्ष के अपने लंबे करियर में वह कई महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े रहे हैं।

By Siddharth Chaurasiya Edited By: Siddharth Chaurasiya Published: Fri, 19 Apr 2024 07:22 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:22 AM (IST)
केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उपप्रमुख हैं। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।

loksabha election banner

करीब 40 वर्ष के अपने लंबे करियर में वह कई महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े रहे हैं। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड्गवासला के पूर्व छात्र दिनेश त्रिपाठी एक जुलाई, 1985 को नौसेना में शामिल हुए थे। संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ त्रिपाठी ने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है।

बाद में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर आइएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी एवं प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने आइएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पत्नी शशि त्रिपाठी एक कलाकार और होम मेकर हैं। उनका पुत्र वकील है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.