डूबते इंडोनेशियाई डॉक में फंसे 2 लोगों को भारतीय नौसेना ने बचाया
भारतीय नौसेना ने मंगलवार को इंडोनेशियाई डॉक (गोदी) में फंसे चालक दल के दो सदस्यों को बचाया।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 02:04 PM (IST)
कोच्चि (पीटीआइ)। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को इंडोनेशियाई डॉक (गोदी) में फंसे चालक दल के दो सदस्यों को बचाया। इंडोनेशिया के साबांग से आ रहा तैरता गोदी अल फत्तान अबु धाबी जा रहा था। लेकिन दो दिन पहले वह थॉटप्पल्ली (केरल) बीच पर धंस गया था। डॉक के अंदर चालक दल के दो सदस्य फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने का अनुरोध किया गया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए दक्षिण नौसेना कमान ने इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 322 से एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर भेजा। जिसकी मदद से उन्हें बचाया गया और फिर आइएनए गरूड़ पर लाया गया।
आव्रजन औपचारिकताओं के लिए दोनों सदस्यों को तटरक्षक व नागरिक प्रशासन को सौंप दिया गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान आसान नहीं था। तेज हवाएं और बारिश अभियान को पूरा करने में बड़ी बाधक थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें