Move to Jagran APP

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास, तीन दिन तक चलेगा

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं रविवार यानी आज से अरब सागर में सैन्य अभ्यास करेंगी। यह सैन्य अभ्यास तीन दिन चलेगा। इस दौरान हवाई सुरक्षा और पनडुब्बी से हमले-बचाव के तरीकों का अभ्यास होगा। इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 07:27 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 07:27 AM (IST)
भारत और फ्रांस की नौसेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास, तीन दिन तक चलेगा
भारत और फ्रांस की नौसेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास,

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और फ्रांस की नौसेनाएं रविवार यानी आज से अरब सागर में सैन्य अभ्यास करेंगी। यह सैन्य अभ्यास तीन दिन चलेगा। इस दौरान हवाई सुरक्षा और पनडुब्बी से हमले-बचाव के तरीकों का अभ्यास होगा। हिंद महासागर में बढ़ रही चीन की चुनौती के मद्देनजर यह अभ्यास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

loksabha election banner

वरुणा-21 शीर्षक वाला दोनों देशों की नौसेनाओं का यह वार्षिक सैन्य अभ्यास 19 वीं बार होगा। अभ्यास में दोनों नौसेनाएं आपसी समन्वय, एक-दूसरे की क्षमताओं का इस्तेमाल करने और मिलकर कार्रवाई करने का अभ्यास करेंगी।

दोनों नौसेनाओं के बीच यह अभ्यास विशिष्ट स्तर का होगा। इसमें भारतीय नौसेना की ओर से स्टील्थ विध्वंसक कोलकाता, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तक्षक और तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप दीपक, कलवरी क्लास पनडुब्बी और पी-8 गश्ती विमान भाग लेंगे। जबकि फ्रांस की ओर से उसका विमानवाहक युद्धपोत चा‌र्ल्स-द-गाल भाग लेगा। उसके साथ फ्रांस के राफेल- एम लड़ाकू विमान, ईटू सी हॉक आइ विमान, कैमैन और डॉफिन हेलिकॉप्टर भाग लेंगे।

फ्रांस की नौसेना ने हॉरिजन क्लास एयर डिफेंस विध्वंसक केवैलियर पॉल, मल्टी मिशन फ्रिगेट प्रोवेंस और कमांड और सप्लाई शिप वार को भी अभ्यास में भेजा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बताया है कि इस बार के अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं अपना सहयोग और दायरा बढ़ाएंगी। दोनों देश शांति, सुरक्षा और समुद्री स्थिरता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभ्यास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.