Move to Jagran APP

Chandrayaan-3 Mission: अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिग की तैयारी, मोदी सरकार के मंत्री ने बताया समय

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी का संकेत देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि इसे 2021 की पहली छमाही में छोड़ा जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 07:21 AM (IST)
Chandrayaan-3 Mission: अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिग की तैयारी, मोदी सरकार के मंत्री ने बताया समय
Chandrayaan-3 Mission: अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिग की तैयारी, मोदी सरकार के मंत्री ने बताया समय

नई दिल्ली, एएनआई।  भारत अगले साल चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करने की तैयारी में है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी का संकेत देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि इसे 2021 की पहली छमाही में छोड़ा जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-2 की असफलता के बाद इसरो ने कहा था कि 2020 के आखिर तक चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जा सकता है।  इसमें खासतौर पर डिजाइन, क्षमता उन्नयन सहित अन्य बातों का ध्यान रखा गया है।

loksabha election banner

पीएमओ में राज्य मंत्री सिंह ने अपने लिखित जवाब में बताया कि चंद्रयान-2 से मिले सबक के मद्देनजर चंद्रयान-3 में जरूरी तैयारी की गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया, 'चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का अनुमानित शेड्यूल 2021 की पहली छमाही है। चंद्रयान-2 के दौरान मिले सबक के आधार पर चंद्रयान-3 की तैयारी की गई है।' इसमें खासतौर पर डिजाइन, क्षमता बढ़ाने सहित अन्य बातों का ध्यान रखा गया है।

चंद्रयान-2 में नहीं मिली थी सफलता 

बता दें कि पिछले साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। हालांकि इस मिशन के तहत विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से पहले सम्पर्क टूट गया था और वह चांद की सतह से टकराकर नष्ट हो गया था। लैंडर विक्रम के भीतर ही रोवर प्रज्ञान था, जिसे चांद की सतह पर 14 दिनों तक चलना था।

गगनयान प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया

जितेंद्र सिंह ने अपने जवाब में गगनयान प्रोजेक्ट के बार में भी बताया। उन्होंन बताया कि भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान प्रोजेक्ट के लिए माइक्रोग्रेविटी से जुड़े 4 बायोलॉजिकल और 2 फीजिकल साइंस एक्सपेरिमेंट किए जा चुके हैं। सिंह ने बताया कि 4 अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेस फ्लाइट ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी है।

चंद्रयान 3 के लिए इसरो ने एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की

इसरो की तरफ से चंद्रयान-3 के लिए तैयारियां की जाने की जानकारी पहले भी सामने आई थी। सूत्रों के मुताबिक, अगले चंद्रयान मिशन के लिए इसरो ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इसका नेतृत्व तिरुअनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस रिसर्च सेंटर के निदेशक एस.सोमनाथ को सौंपा गया है। इसी सेंटर को इसरो के सभी लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम की जिम्मेदारी भी दी गई है। चंद्रयान-3 से संबंधित सभी रिपोर्ट यही कमेटी तैयार करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.