Move to Jagran APP

देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना वायरस के 38 हजार नए मामले, 500 से कम हुई मौतें

देश में कोरोना के मामले लगभग स्थिर हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 499 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 09:55 AM (IST)
देश में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना वायरस के 38 हजार नए मामले, 500 से कम हुई मौतें
देश में कोरोना के मामले लगभग स्थिर।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगभग स्थिर है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 500 से कम मौतें हुई हैं। देश में कोरोना के नए मरीज और ठीक होने वालों की संख्या लगभग स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 38,164 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 499 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से कम रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को 625 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी।

loksabha election banner

देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में देश में 38,660 मरीज ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 3.03 करोड़ पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले 24 घंटे में 995 कम हुए हैं। देश में अभी 4.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 3.11 करोड़ केस आए हैं जिसमें से 3.03 करोड़ ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,164

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 38,660

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 499

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,11,44,229

अब तक ठीक हुए: 3,03,08,456

अब तक कुल मौतें: 4,14,108

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,21,665

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगे

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.