Move to Jagran APP

तनाव के बावजूद एक साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे भारत-पाक, जानें- क्या है मकसद

भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 01:41 AM (IST)
तनाव के बावजूद एक साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे भारत-पाक, जानें- क्या है मकसद
तनाव के बावजूद एक साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे भारत-पाक, जानें- क्या है मकसद

नई दिल्ली, प्रेट्र। तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है और यह 16 से 21 सितंबर तक रूस के ऑरेनबर्ग में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इस अभ्यास के लिए एक बड़ी टीम भेजेगा जिसमें सेना और वायु सेना के कर्मी होंगे।

भारत और पाकिस्तान ने अभ्यास के पिछले संस्करण में पिछले साल भाग लिया था। आजादी के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देश किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा थे। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक साथ काम किया है।

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान ने भारत के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कूटनीतिक संबंधों का दर्जा घटा दिया है।

सैन्य अभ्यास आतंकवाद विरोधी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा

सूत्रों ने बताया कि एससीओ सैन्य अभ्यास आतंकवाद विरोधी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में संपन्न एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी।

भारत और पाकिस्तान को 2005 में इस समूह में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल किया गया था। 2017 में दोनों देश इस समूह के पूर्ण सदस्य बने थे।

यह भी पढ़ेंः चीन के साथ पाक कर रहा हवाई युद्धाभ्यास, भारतीय वायुसेना की पैनी नजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.