Move to Jagran APP

कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की संख्या में पहला स्थान पर भारत, अब तक 54 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस में सबसे अधिक ठीक होने वालों की संख्या भारत में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत COVID-19 रोगियों की अधिकतम रोगियों की ठीक होने के साथ शीर्ष वैश्विक रैंकिंग रखता है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:11 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:11 PM (IST)
कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की संख्या में पहला स्थान पर भारत, अब तक 54 लाख से अधिक लोग हुए ठीक
भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।

नई दिल्ली, एएनआइ। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस में सबसे अधिक ठीक होने वालों की संख्या भारत में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत COVID-19 रोगियों की अधिकतम रोगियों की ठीक होने के साथ शीर्ष वैश्विक रैंकिंग रखता है। वहीं, दुनिया में सबसे कम मृत्यु भी भारत में ही है। 

loksabha election banner

COVID-19 रोगियों के ठीक होने की दर अब 83.84 प्रतिशत है और अब तक कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 54 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। भारत सबसे अधिक रिकवरी वाले देश के रूप में पहले स्थान पर है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से अब तक  54 लाख संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 54,27,706 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 80 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही एक लाख से अधिक लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर स्थिति को देखा जाए तो दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक तीन करोड़ 42 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर कोरोना के मामलों में भारत है। हालांकि, दुनियाभर में भारत इकलौता ऐसे देश हैं जहां कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित लोग ठीक हुए हैं। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कोरोना के सबसे पहला मामला यहीं दर्ज किया गया था। जिसके बाद बाकी देशों में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे। मार्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित कर दिया गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.