Move to Jagran APP

कश्मीर पर टिप्पणी के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या रहा पूरा मसला

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर पर जम्मू-कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों के लिए निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भ्रामक और पूर्वाग्रही टिप्पणी उनके पद के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। जानिए क्या रहा पूरा मामला।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 09:06 AM (IST)
कश्मीर पर टिप्पणी के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पर साधा निशाना, जानिए क्या रहा पूरा मसला
UN महासभा अध्यक्ष की कश्मीर पर टिप्पणी पर भारत को आपत्ति। (फोटो: एजेंसी)

नई दिल्ली, प्रेट्र। जम्मू-कश्मीर पर टिप्पणियों के लिए भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर(UN General Assembly Volkan Bozkir) पर निशाना साधा। भारत ने कहा कि उनकी भ्रामक और पूर्वाग्रही टिप्पणियों ने उस कार्यालय का बहुत अहित किया है जिसमें वह विराजमान हैं।वोल्कन ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि यह पाकिस्तान का कर्तव्य है कि वह जम्मू-कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र में और ज्यादा जोरदारी से उठाए। वह कुरैशी के निमंत्रण पर बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे थे।

loksabha election banner

वोल्कन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि उनकी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश के बारे में उनका संदर्भ अनुचित है। बागची ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का व्यवहार वास्तव में खेदजनक है और वैश्विक मंच पर उनकी स्थिति को निश्चित रूप से कमजोर करता है।

क्या बयान दिया था ?

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर विवाद के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर और अधिक मजबूती के साथ उठाना चाहिए। यूएनजीए अध्यक्ष ने कश्मीर मुद्दे की फिलिस्तीन से भी तुलना की। उन्होंने कहा कि फलस्तीन मुद्दे की तुलना में कश्मीर विवाद के समाधान के लिए बड़ी राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।

इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यूएनजीए प्रमुख वोल्कन बोजकिर ने यह बात कही। वोल्कन बोजकिर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान का विशेष रूप से कर्तव्य है कि वह संयुक्त राष्ट्र के मंच पर इसे (मुद्दे) और अधिक मजबूती से लाए। उन्होंने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि फलस्तीन और कश्मीर मुद्दा एक ही समय के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.