Move to Jagran APP

India Flood Latest Updates: बाढ़ से बेहाल असम-बिहार, यूपी और महाराष्ट्र; पलायन को मजबूर हुए लोग

India Flood Latest Updates बाढ़ से असम-बिहार-यूपी और महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। मूसलाधार बारिश से तबाही मचाई हुई है। जानें अपने शहर का ताजा हाल।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 08:28 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 08:43 AM (IST)
India Flood Latest Updates: बाढ़ से बेहाल असम-बिहार, यूपी और महाराष्ट्र; पलायन को मजबूर हुए लोग
बाढ़ से बेहाल असम-बिहार, यूपी और महाराष्ट्र; पलायन को मजबूर हुए लोग

नई दिल्ली, जेएनएन। बाढ़ से प्रभावित असम, महाराष्ट्र-बिहार, उत्तराखंड सहित यूपी में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते जलस्तर बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालांकि, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाएं भी पहाड़ी राज्यों से दर्ज हो रही हैं। यूपी की सरयू नदी में आई बाढ़ से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बारिश के चलते लगातार बर्बादी हो रही है। रेलवे ट्रैक पर भी बाढ़ का पानी पहुंचा गया है, जिससे रूट का डायवर्जन किया जा रहा है। इतना ही नहीं मुश्किल घड़ी में काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। तो चलिए जानते हैं कि बाढ़ के चलते देश के किस राज्य में क्या ताजा हालात हैं।

loksabha election banner

असम में लगातार बिगड़ रहे हालात

अगर सबसे पहले असम की बात करें तो यहां पर बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। लगातार स्थिति बिगड़ रही है। 8 जिलों में 573900 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि, यह संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं पिछले दिनों प्रदेश में हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा से बातचीत की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, राहत कार्यो के लिए एनडीआरएफ की 10 टीमें राज्य में तैनात की गई है।

बिहार में नदियां उफान पर, नीतिश कुमार ने आर्थिक सहायता का एलान किया

बिहार में एक बार फिर से बाढ़ से हालात बिगड़ रहे हैं। यहां पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। नदियां उफान पर है, जिसके चलते निचले इलाकों को खाली कराया गया है। आलम यह है कि रेलवे ट्रैक तक पानी घुस गया है। कई ट्रेन सेवाएं तो बंद करनी पड़ी है। हालांकि, बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। माना जा रहा है कि लगभग 26 जिले भागलपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना सहित लगातार बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया था। मुख्यमंत्री ने बताया था कि प्रभावित परिवारों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

महाराष्ट्र में स्थिति हुई बेकाबू

उधर, महाराष्ट्र में भी स्थिति बेकाबू है। यहां पर लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते चालीसगांव और जालगांव जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई। चालीसगांव के विधायक मंगेश चौहान ने बताया कि भारी बारिश के कारण चालीसगांव के 10 गांवों में बाढ़ आ गई है। उधर, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कन्नड़ तालुका के कई हिस्से पिछले 24 घंटे में लगातार बारिश की वजह से जलमग्न हो गए। बारिश के कारण भीलदारी गांव में एक झील में उफान आने से निकट के इलाकों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.