Move to Jagran APP

छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी व्यस्क आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

देश के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सिक्किम दादरा और नगर हवेली हिमाचल प्रदेश गोवा लद्दाख और लक्षद्वीप ये राज्य हैं।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:07 PM (IST)
छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी व्यस्क आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी व्यस्क आबादी को लगी वैक्सीन की पहली डोज।

नई दिल्ली, पीटीआइ। देश के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सिक्किम, दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, लद्दाख और लक्षद्वीप में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल गई है। देश में रविवार को टीकाकरण का आंकड़ा 74 करोड़ को पार कर गया। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को रात 8 बजे तक लगभग 50 लाख 25 हजार 159 खुराक दे दी गई थी।

loksabha election banner

इन छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ' इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक देने के लिए बधाई। इन क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों की उनके परिश्रम और प्रतिबद्धता की विशेष रूप से सराहना करता हूं।'

ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण के आंकड़े से जुड़ा एक चार्ट भी शेयर किया। इसके अनुसार दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 6.26 लाख खुराक, गोवा 11.83 लाख खुराक, हिमाचल प्रदेश 55.74 लाख खुराक, लद्दाख 1.97 लाख खुराक, लक्षद्वीप 53 हजार 499 खुराक और सिक्किम 5.10 लाख खुराक लगाई जा चुकी है।

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ। कोरोना टीकाकरण अभियान का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभी बीमारी से ग्रस्त 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। सरकार ने इसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.