Move to Jagran APP

India Coronavirus News Updates: 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार मरीज हुए ठीक, 2.15 लाख एक्टिव केस

India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के 2 लाख 15 हजार 125 एक्टिव केस हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 10:17 AM (IST)
India Coronavirus News Updates: 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार मरीज हुए ठीक, 2.15 लाख एक्टिव केस
India Coronavirus News Updates: 24 घंटे में कोरोना के 13 हजार मरीज हुए ठीक, 2.15 लाख एक्टिव केस

नई दिल्ली, एएनआइ।  भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 13 हजार से ज्याद मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 18 हजार नए मामले भी सामने आए हैं। हालांकि, वायरस के संक्रिय मामलों और स्वस्थ होने वाले मरीजों के बीच का अंतर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 5.66 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, इसमें से 3.34 लाख लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।  इस तरह मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 58.67 फीसद हो गई है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 18,522 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 418 लोगों की जान गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है। इसमें से 2 लाख 15 हजार 125 एक्टिव मामले हैं, जबकि 3 लाख 34 हजार 822 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 16,893 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार जारी है। महाराष्ट्र में पिछले चार दिनों से लगातार पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 5,257 नए केस मिले और मरीजों की संख्या 1,69,883 हो गई है। राज्य में अब तक 7,610 मरीजों की जान भी जा चुकी है। मुंबई की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में 17 नए मामले मिले हैं। राज्य के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है।

तमिलनाडु में लगातार मामले बढ़ रहे है। राज्य में और 3,949 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में नए केस की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 86,224 हो गई है। अब तक 1,141 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ रियायतों के साथ 30 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

देश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में हुई 418 मौतों में से 181 महाराष्ट्र में; तमिलनाडु से 62, दिल्ली में 57, गुजरात में 19, कर्नाटक में 19, पश्चिम बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदेश में 11, हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान और तेलंगाना से छह-छह, पंजाब में पांच, झारखंड में तीन, बिहार और ओडिशा में दो-दो और असम, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 169883

तमिलनाडु - 86224

दिल्ली - 85161

गुजरात - 31938

उत्तर प्रदेश - 22828

बंगाल - 17907

राजस्थान - 17660

तेलंगाना - 15394

कर्नाटक - 14295

हरियाणा - 14210

आंध्र प्रदेश - 13891

मध्य प्रदेश - 13370

बिहार - 9640

असम - 7752

जम्मू-कश्मीर - 7237

ओडिशा - 6859

पंजाब - 5418

केरल - 4189

उत्तराखंड - 2831

छत्तीसगढ़ - 2761

झारखंड - 2426

त्रिपुरा - 1380

मणिपुर - 1227

गोवा - 1198

लद्दाख - 964

हिमाचल प्रदेश - 942

पुडुचेरी - 619

चंडीगढ़ - 435

नगालैंड- 434

दादर-नागर हवेली - 203

अरुणाचल - 187

मिजोरम - 148

अंडमान-निकोबार - 90

सिक्किम - 88

मेघालय - 47


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.