Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 50 हजार मामलों की पुष्टि, पांच लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में लगभग 50 हजार मामले सामने आए हैं।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:39 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 50 हजार मामलों की पुष्टि, पांच लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 50 हजार मामलों की पुष्टि, पांच लाख से ज्यादा हुई टेस्टिंग

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आए हैं। इस दौरा कोरोना संक्रमण से 708 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान पांच लाख 15 हजार 472 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में लगातार पांचवें दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना के 14 लाख 35 हजार 453 मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लाख 85 हजार 114  एक्टिव केस हैं। वहीं नौ लाख 17 हजार 568 मरीज ठीक हो गए हैं और 32 हजार 771 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक कोरोना के एक करोड़ 68 लाख छह हजार 803 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 63.92 फीसद हो गई है।

महाराष्ट्र में तीन लाख 75 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा तीन लाख 75 हजार 799 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक लाख 48 हजार 905 एक्टिव केस हैं। वहीं तमिलनाडु में अभी तक दो लाख 13 हजार 723 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53 हजार 703 एक्टिव केस  है। वहीं एक लाख 56 हजार 526 मरीज ठीक हो गए हैं और 3494 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में एक लाख 30 हजार 606 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11 हजार 904 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 875 मरीज ठीक हो गए और 3827 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 96 हजार 298 मामले

आंध्र प्रदेश में अब तक 96 हजार 298 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 48 हजार 956 एक्टिव केस है। 46 हजार 301 मरीज ठीक हो गए हैं। 1041 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना के 96 हजार 141 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 58 हजार 425 एक्टिव केस हैं। 35 हजार 838 मरीज ठीक हो गए हैं और 1878 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 66 हजार 988 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 23 हजार 921 एक्टिव केस हैं। 41 हजार 641 मरीज  ठीक हो गए हैं और 1426 लोगों की मौत हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.