Move to Jagran APP

India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 18, 222 मामलों की पुष्टि, 19 हजार 253 मरीज ठीक हुए

देश में लगातार कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। एक्टिव केस सवा दो लाख से कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 222 मामले सामने आए।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 10:30 AM (IST)
India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में 18, 222 मामलों की पुष्टि, 19 हजार 253 मरीज ठीक हुए
भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी।

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में लगातार कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। एक्टिव केस सवा दो लाख से कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 222 मामले सामने आए। इस दौरान 19 हजार 253 मरीज ठीक हुए और 22 लोगों की  मौत हो गई। इस दौरान नौ लाख 16 हजार 951 सैंपल टेस्ट हुए। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल मामलों की संख्या एक करोड़ चार लाख 31 हजार 639 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक करोड़ 56 हजार 651 मरीज ठीक हो गए हैं। एक लाख 50 हजार 798 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस दो लाख 24 हजार 190 है, जो कुल मामलों का 2.15 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 96.41 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कुल अब तक 18 करोड़ दो लाख 53 हजार 315 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 

महाराष्ट्र में अब तक कुल 19 लाख 61 हजार 975 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53,006 एक्टिव केस हैं। वहीं 18 लाख 58 हजार 999 मरीज ठीक हो गए हैं। 49,970 मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब तक कोरोना के 6.29 लाख मामले सामने आ गए हैं। वहीं 10 हजार 654 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 3779 है। केरल में अब तक कोरोना के आछ लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 3,257 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक्टिव केस 64 हजार 434 है। 

केरल में अब तक कोरोना के आठ लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 3,257 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक्टिव केस 64 हजार 434 है। उत्तर प्रदेश में 11 हजार 535 एक्टिव केस हैं। पांच लाख 71 हजार 606 मरीज ठीक हो गए हैं। 8469 लोगों की मौत हो गई है। कुल पांच लाख 51 हजार से ज्यादा सामने सामने आ गए हैं। बता दें कि शुक्रवार तक ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के देश में 82 मामले सामने आ गए हैं। इन लोगों को उनके राज्यों में कोरोना केयर सेंटर में अलग-अलग कमरों में क्वारंटाइन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.