Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार मामले सामने आए, रिकवरी रेट 74 फीसद के करीब

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 09:56 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार मामले सामने आए, रिकवरी रेट 74 फीसद के करीब
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में लगभग 70 हजार मामले सामने आए, रिकवरी रेट 74 फीसद के करीब

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 69,652 मामले सामने आ गए हैं और 977 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सर्वाधिक नौ लाख 18 हजार 470 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 28 लाख 336 हजार 926 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 86 हजार 395 एक्टिव केस है। इनमें से 20 लाख 96 हजार 665 मरीज ठीक हो गए हैं और 53 हजार 866 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल तीन करोड़ 26 लाख 61 हजार 252  सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 73.91 फीसद हो गया है और डेथ रेट 1.90 फीसद है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 13,165 नए केस 

महाराष्ट्र में बुधवार को 13,165 नए मामले सामने आए। राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा छह लाख 28 हजार 642 हो गया है। राज्य में अब तक 21,033 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख 60 हजार 728 एक्टिव केस है। चार लाख 46 हजार 881 मरीज ठीक हो गए हैं। 

दिल्ली में बढ़ने लगे मामले

दिल्ली में एक बार फिर मामले बढ़ने लगे हैं।राजधानी में 1,398 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 56 हजार को पार कर गया है। यहां अब तक 4,235 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां 11 हजार 137 एक्टिव केस है और एक लाख 40 हजार 767 मरीज ठीक हो गए हैं। राजस्थान में 699 नए केस के साथ कुल मामले 64,676, जम्मू-कश्मीर में 708 नए केस के साथ 30,034 और ओडिशा में 2,589 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 67,122 पर पहुंच गया है। यूपी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित रिकार्ड 5156 नए रोगी मिले तो उससे कहीं ज्यादा व सर्वाधिक 5620 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में अब तक कुल 1,68,193 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अभी तक कुल 2638 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। एक्टिव केस बढ़कर अब 49,645 हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार के करीब नए मामले 

दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में 9,742 नए केस मिले हैं और कुल मामले 3.16 लाख से अधिक हो गए हैं। राज्य में अब तक 2,906 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। केरल में रिकॉर्ड 2,333 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। राज्य में 182 मौतें भी हुई हैं। तेलंगाना में 1,763 नए मामलों के साथ 95,700 पर आंकड़ा पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.