Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में फिर 10 हजार से कम केस मिले, 81 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9121 मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11 हजार 805 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं छह लाख 15 हजार 664 सैंपल टेस्ट हुए।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 09:56 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में फिर 10 हजार से कम केस मिले, 81 लोगों की मौत
देश में एक बार फिर 10 हजार से कम मामले सामने आए।

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन पर दिन कम होती जा रही है। देश में एक बार फिर 10 हजार से कम मामले सामने आए और 100 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9121 मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11 हजार 805 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं छह लाख 15 हजार 664 सैंपल टेस्ट हुए।  इस महीने चौथी बार 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं 10वीं बार 100 से कम लोगों की मौत हुई है।

loksabha election banner

रिकवरी रेट में बढ़ोतरी और एक्टिव केस में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ छह लाख 33 हजार 025 मरीज ठीक हो गए हैं। यह कुल मामलों का 97.32 फीसद है। एक्टिव केस एक लाख 36 हजार 872 है, जो कुल मामलों का 1.25 फीसद है। मरने वालों की संख्या एक लाख 55 हजार 813 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। देश में अब तक कुल 20 करोड़ 73 लाख 32 हजार 298 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 23 लोगों की मौत हुई। वहीं केरल में 13 और पंजाब में 10 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 51 हजार 552 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 12 हजार 425, कर्नाटक में 12 हजार 267, दिल्ली में 10 हजार 893, पश्चिम बंगाल में 10,233, उत्तर प्रदेश में 8,704 और आंध्र प्रदेश में 7,163 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में प्रधामिकता के आधार पर कोरोना टीकाकरण भी हो रहा है। गौरतलब है कि तीन जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी भारत बायोटेक कोवैक्सीन को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई। देश में अब तक  87 लाख 20 हजार 822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.