Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 70 हजार से अधिक लोग हुए ठीक

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 432 मामले सामने आए और 1089 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 70 हजार 072 मरीज ठीक भी हुए और 10 लाख 59 हजार 346 सैंपल टेस्ट हुए।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 09:53 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 10:31 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 70 हजार से अधिक लोग हुए ठीक
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 70 हजार से अधिक लोग हुए ठीक

 नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना वायरस (COVID-19) की चपेट में आने वालों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है, वहीं इस महामारी को मात देने वालों का ग्राफ भी तेजी के साथ ऊपर उठ रहा है। देश में रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख के पार हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शनिवार (5 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के  86 हजार 432 मामले सामने आए और 1089 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 70 हजार 072 मरीज ठीक भी हुए और 10 लाख 59 हजार 346 सैंपल टेस्ट हुए।  

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के अब तक कुल 40 लाख 23 हजार 179 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से आठ लाख 46 हजार 395 एक्टिव केस है। 31 लाख सात हजार 223 मरीज ठीक हो गए और 69 हजार 561 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल चार करोड़ 77 लाख 38 हजार491 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 77.23 फीसद, डेथ रेट 1.73 फीसद और एक्टिव केस 21.04 फीसद है। 

ब्राजील से जल्द आगे निकलेगा भारत

महज 13 दिन में कुल मामलों आंकड़ा 30 लाख से 40 लाख हो गया है। 10 लाख से 20 लाख मामले होने में 21 दिन लगे। 20  से 30 लाख होने में 16 दिन लगे। वहीं एक लाख केस होने में 110 दिन लगे थे। इसके बाद 10 लाख होने में 59 दिन लगे। बता दें कि भारत दुनिया में कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद ब्राजील का नंबर है, लेकिन जल्द ही भारत उससे आगे निकल जाएगा। दोनों देशों में लगभग 70 हजार मामलों का फासला रह गया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के लैटिन अमेरिकी देश में अब तक  40 लाख 91 हजार मामले सामने आ गए हैं। हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं। भारत में जहां अभी तक लगभग 70 हजार लोगों की मौत हुई है, वहीं ब्राजील में एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।    

महाराष्ट्र में कहर जारी,दिल्ली में  2,914 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य में 19,218 नए केस मिले हैं और कुल मामले आठ लाख 63 हजार से अधिक हो गए हैं। एक दिन में देश के किसी भी राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब तक 25,964 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं दिल्ली में 69 दिन बाद 2,914 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 1.85 लाख को पार कर गया। अब तक 4,513 लोगों की जान भी जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर में भी रिकॉर्ड 1,047 नए केस के साथ मरीजों की संख्या 40 हजार को पार कर गई है। उत्तर प्रदेश में 6,193 नए मामले मिले हैं और आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है। कुल दो लाख 53 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। राज्य में 3,762 लोगों की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.